Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    RBSE 12th Arts Result 2023: घोषित हुआ राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट, यहां से जांचे परिणाम

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Thu, 25 May 2023 03:42 PM (IST)

    RBSE Rajasthan Board 12th Arts Result 2023 राजस्थान बोर्ड 12th आर्ट्स के रिजल्ट का इंतजार 6.8 लाख स्टूडेंट्स है जो अब खत्म हो गया है। 12वीं आर्ट्स का ...और पढ़ें

    RBSE 12th Arts Result 2023: राजस्थान बोर्ड 12th आर्ट्स रिजल्ट हुआ घोषित।
    RBSE 12th Arts Result 2023: राजस्थान बोर्ड 12th आर्ट्स रिजल्ट हुआ घोषित।

    RBSE Rajasthan Board 12th Arts Result 2023: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन की ओर से कॉमर्स एवं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी होने के बाद आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। आरबीएसई आर्ट्स 12th रिजल्ट आज यानी 25 मई को घोषित किया गया है। रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जा सकता है। स्टूडेंट्स रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को नतीजे चेक करने के लिए रोल नंबर दर्ज करना होगा।

    यह भी पढ़ें- RBSE 12th Arts Result 2023 LIVE: राजस्थान बोर्ड 12वीं कला वर्ग परीक्षाफल पर जल्द, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देखें परिणाम

    राजस्थान बोर्ड 12th आर्ट्स रिजल्ट 2023 डायरेक्ट लिंक

    RBSE 12th Arts Result 2023: राजस्थान 12th आर्ट्स के नतीजे घोषित

    राजस्थान बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट पहले ही घोषित किया जा चुका है। इससे बाद आप आर्ट्स के नतीजे भी जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दें कि क्लास 12th आर्ट्स स्ट्रीम में 6.8 लाख स्टूडेंट्स को अपने नतीजे जारी होने के इंतजार था जो अब समाप्त हो गया है।

    RBSE Rajasthan Board 12th Arts Result 2023: इन स्टेप्स को फॉलो कर जांचे रिजल्ट

    राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट प्राप्त करने के लिए आपको बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पर पर 12th रिजल्ट का लिंक दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना है। अब एक नए पेज पर आपको सभी स्ट्रीम्स के रिजल्ट का लिंक दिखाई देगा जिसमें से आपको आर्ट्स रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करना होगा जिससे आपका रिजल्ट एक नयी विंडो पर ओपन हो जाएगा।

    इसके अलावा रिजल्ट जारी होने पर वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने से आपको परिणाम देखने में समस्या हो सकती है। ऐसी स्थिति में आप ऑफलाइन माध्यम यानी की एसएमएस के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकेंगे। इसके अतिरिक्त आप डिजीलॉकर के माध्यम से भी अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- RBSE Class 10 Result 2023: इन स्टेप्स को फॉलो कर चेक कर सकेंगे रिजल्ट, जल्द जारी हो सकते हैं नतीजे