Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    RBSE 12th Result 2023: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में 1.90 लाख छात्राओं ने हासिल की फर्स्ट डिवीजन, 92.35% पास

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Thu, 25 May 2023 05:11 PM (IST)

    RBSE 12th Result 2023 आरबीएसई 10वीं का परिणाम 2023 भी जल्द ही घोषित किया जाएगा। नतीजों से जुड़ी अपडेट पाने के लिए परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि ...और पढ़ें

    RBSE 12th Arts Result 2023: आरबीएसई 12वीं कला परिणाम 2023 की घोषणा हो चुकी है।
    RBSE 12th Arts Result 2023: आरबीएसई 12वीं कला परिणाम 2023 की घोषणा हो चुकी है।

    एजुकेशन डेस्क।  RBSE 12th Arts Result 2023: आरबीएसई 12वीं कला परिणाम 2023 की घोषणा हो चुकी है। एग्जाम में 92.35% छात्र पास हुए हैं। रिजल्ट में लड़के पास प्रतिशत 90.65% रहा है। वहीं, लड़कियों का पास प्रतिशत 94.06% रहा है। आर्ट्स स्ट्रीम में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। करीब-करीब 4 फीसदी से लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ-साथ ही लड़कों के मुकाबले फर्स्ट डिवीजन लाने में भी लड़कियां आगे रही हैं। 12वीं कला में 1.90 लाख लड़कियां फर्स्ट डिविजन से पास हुई हैं, जबकि 1.50 लाख लड़के फर्स्ट डिविजन से पास हुए हैं।

    RBSE 12th Arts Result 2023: इन वेबसाइट्स पर देखें रिजल्ट 

    राजस्थान बोर्ड 12वीं के छात्र-छात्राएं 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट - rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर नतीजों की जांच कर सकते हैं। 

    RBSE 12th Arts Result 2023: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट की जांच करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स  

    आरबीएसई 12वीं रिजल्ट की जांच करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक साइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। अब होम पेज पर उपलब्ध आरबीएसई रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को आरबीएसई 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2022 पर क्लिक करना होगा। लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। एक बार हो जाने के बाद, आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

    यह भी पढ़ें: RBSE Rajasthan Board 12th Arts Result 2023 LIVE: राजस्थान 12वीं आर्ट्स रिजल्ट घोषित, 16838 स्टूडेंट्स देंगे सप्लीमेंट्री एग्जाम

    यह भी पढ़ें:  RBSE 12th Arts LIVE: राजस्थान बोर्ड इंटर में लड़कियों ने कर दिया कमाल, आर्ट्स में इतने फीसदी से लड़कों को छोड़ा पीछे, 10वीं पर ये है अपडेट

    RBSE 12th Arts Result 2023: पिछले साल ऐसा रहा था रिजल्ट

    पिछले साल राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में कुल 96.33 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। छात्राओं का रिजल्ट 97.21 फीसदी और छात्रों का रिजल्ट 95.44 फीसदी रहा था।