Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rajasthan Board RBSE 8th Result 2023: राजस्थान बोर्ड ने 2 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स के परिणाम पर लगाई रोक

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Thu, 18 May 2023 02:15 PM (GMT+05:30)

    Rajasthan Board RBSE 8th Result 2023 राजस्थान बोर्ड 8वीं की परीक्षाओं में शामिल होने वाले परीक्षार्थी और उनके पैरेंट्स भी बच्चों के रोल नंबर निकालकर ...और पढ़ें

    RBSE Rajasthan Board 8th Result 2023: राजस्थान बोर्ड 8वीं के परिणाम आज @rajshaladarpan.nic.in पर जारी किए जाएंगे।
    RBSE Rajasthan Board 8th Result 2023: राजस्थान बोर्ड 8वीं के परिणाम आज @rajshaladarpan.nic.in पर जारी किए जाएंगे।

    एजुकेशन डेस्क। Rajasthan Board RBSE 8th Result 2023: राजस्थान बोर्ड ने आठवीं परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने नतीजों का एलान आधिकारिक वेबसाइट @rajshaladarpan.nic.in पर कर दिया है। हालांकि परिणाम का समय 12 बजे था लेकिन नतीजे अब जारी किए गए हैं। 94.50 % छात्र-छात्राएं परीक्षा में पास हुए हैं। 95226 परीक्षार्थियों ने A ग्रेड हासिल किया है। वहीं, 474924 स्टूडेंट्स को B ग्रेड दिया गया है। इसके अलावा, 2438 स्टूडेंट्स का परिणाम रोका गया है।

    यहां देखें जिलेवार रिजल्ट

    1. अजमेर- 97 फीसदी

    2 अलवर- 97 फीसदी

    3 बांसवाड़ा - 93 फीसदी

    4 बाड़मेर - 94 फीसदी

    5 भरतपुर - 95 फीसदी

    6 भीलवाड़ा - 95 फीसदी

    लंंबे समय से राह देख रहे थे परीक्षार्थी 

    राजस्थान बोर्ड 8वीं के छात्र-छात्राएं और उनके पैरेंट्स, जिस वक्त का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। फाइनली आज वह घड़ी आ गई है। आज राजस्थान बोर्ड की ओर से आठवीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। इस संबंध में सूचना बीते दिन, 16 मई, 2023 को दी थी। राज्य शिक्षा मंत्री डॉ. बुलाकी दास कल्ला ने एक ट्वीट करते हुए जानकारी दी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा था कि, आठवीं बोर्ड परीक्षा, 2023 का परीक्षा परिणाम दिनांक 17 मई 2023 को दोपहर 12 बजे ऑनलाइन जारी किया जाएगा। आठवीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 13 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया है। 

    ये है नतीजे चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक 

    इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके देखें राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट 

    RBSE Rajasthan Board 8th Result 2023: राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेपस 

    राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स को rajshaladarpan.nic.in पर जाना होगा। अब, कक्षा 8 बोर्ड परीक्षा परिणाम देखने के लिए लिंक खोलें। मांगी गई जानकारी दर्ज करें और लॉगिन करें।अपना आरबीएसई 8वीं परिणाम 2023 देखें और डाउनलोड करें।

    बता दें कि राजस्थान बोर्ड 8वीं की परीक्षा में स्टूडेंट्स को अंक नहीं बल्कि ग्रेड दिए जाते हैं। वहीं, फेल होने वाले स्टूडेंट्स को सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा। वहीं, अगर बात करें पिछले साल की तो यह 95 फीसदी से अधिक रहा था। ज्यादा जानकारी के लिए स्टूडेंट्स पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: RBSE 8th Result 2023: राजस्थान बोर्ड 8वीं के नतीजे आज rajshaladarpan.nic.in पर होंगे घोषित

    यह भी पढ़ें: RBSE 10th, 12th Result 2023: राजस्थान बोर्ड हाईस्कूल और इंटर के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर, ये है रिजल्ट डेट

    यह भी पढ़ें: Rajasthan Board RBSE 8th Result 2023 LIVE @ rajshaladarpan.nic.in: इस लिंक से देखें राजस्थान 8वीं बोर्ड रिजल्ट, इन स्टेप में देखें परिणाम