Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    RRB Group D Result: रेल मंत्रालय की 1 करोड़ उम्मीदवारों को चेतावनी, ग्रुप डी नतीजों के लिए न करें आंदोलन

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Thu, 29 Sep 2022 09:45 AM (IST)

    RRB Group D Result 2022 रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा ग्रुप डी परीक्षा का आखिरी चरण 11 अक्टूबर तक आयोजित किया जाना है। इससे पहले रेल मंत्रालय ने परीक्षा के ...और पढ़ें

    आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 पर 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों के लिए रेल मंत्रालय की तरफ से अपडेट।
    आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 पर 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों के लिए रेल मंत्रालय की तरफ से अपडेट।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। RRB Group D Result 2022: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में सम्मिलित हो चुके या सम्मिलित होने जा रहे एक कुल एक करोड़ से अधिक उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अर्लट। रेल मंत्रालय ने देश भर के विभिन्न रेलवे जोन में लेवल 1 (ग्रुप डी) के 1 लाख से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किए 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों में चयन हेतु निर्धारित सेलेक्शन प्रॉसेस के फर्स्ट राउंड - कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) के पांच चरणों में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए चेतावनी जारी की है। मंत्रालय द्वारा 26 सितंबर 2022 को जारी अपडेट के मुताबिक, “RRB भर्ती परीक्षा के परिणामों को लेकर किसी के बहकावे में ना आएं और किसी भी आंदोलन का हिस्सा ना बनें। ऐसा करने पर भविष्य में सरकारी भर्ती प्रक्रिया के लिए आप अपात्र हो सकते हैं।”

    RRB Group D Result 2022: न करें रेल रोको आंदोलन और रेल सम्पत्ति को नुकसान

    इसके साथ ही, रेल मंत्रालय ने उम्मीदवारों को अफवाहों से बचने की सलाह दी है। मंत्रालय ने इस दावे को झूठा बताया कि रेल रोको आंदोलन और रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुचाने से RRB भर्ती परीक्षा परिणाम जल्द जारी कर दिए जाएंगे। वहीं, स्थिति को स्पष्ट करते हुए मंत्रालय की तरफ से घोषणा की गई, “अगर कोई भी बहकावे में आकर रेल रोको आंदोलन में हिस्सा लेता है, तो उसके खिलाफ दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही साथ भविष्य में उसे किसी सरकारी भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने से वंचित कर दिया जाएगा”

    यह भी पढ़ें - SSC CGL 2022: केंद्रीय मंत्रालयों में 20,000 पदों के लिए नहीं बढ़ेगी अप्लीकेशन डेट, जल्द ही कर लें आवेदन

    RRB Group D Result 2022: 11 अक्टूबर के बाद जारी हो सकता है अपडेट

    दूसरी तरफ, रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आरआरसी लेवल 1 सीबीटी के पांचवें और अंतिम चरण का आयोजन 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक आयोजित किए जाने की घोषणा की गई है। इस चरण के लिए उम्मीदवारों एग्जाम सिटी स्लिप मंगलवार, 27 सितंबर को जारी कर दिए गए। वहीं, उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड आवंटित परीक्षा तारीख से 4 दिन पूर्व अपने सम्बन्धित जोन की आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव किए गए लिंक से डाउनलोड कर सकेंगे। आखिरी चरण की लेवल 1 सीबीटी के बाद माना जा रहा है कि आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 को लेकर कोई अपडेट जारी कर सकता है।

    यह भी पढ़ें - RRB Group D Phase 5: रेलवे ग्रुप डी 5वें चरण के लिए एग्जाम सिटी जारी, जानें अपना परीक्षा शहर और तारीख

    खबरें और भी