Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RRB NTPC Result 2025: आरआरबी एनटीपीसी यूजी रिजल्ट जल्द आने की उम्मीद, डायरेक्ट लिंक rrbcdg.gov.in पर होगा एक्टिवेट

    Updated: Mon, 27 Oct 2025 09:15 AM (IST)

    इंडियन रेलवे की ओर से आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 1 का आयोजन 7 अगस्त से 09 सितंबर 2025 तक करवाया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही आरआरबी की ओर से ...और पढ़ें

    RRB NTPC UG Result 2025 जल्द हो सकता है घोषित।

    RRB NTPC UG Result 2025 जल्द हो सकता है घोषित।

    HighLights

    1. आरआरबी एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद।

    2. नतीजे जारी होने के साथ कैटेगरी वाइज कटऑफ भी होगा घोषित।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आरआरबी नॉन- टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (ग्रेजुएट) भर्ती सीबीटी 1 एग्जाम में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही आरआरबी की ओर से परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। नतीजे ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट जारी होंगे जिसमें सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर दर्ज होंगे। सीबीटी 1 एग्जाम में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार सीबीटी 2 एग्जाम में भाग लेने के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे।

    रिजल्ट के साथ कटऑफ भी होगा जारी

    आरआरबी की ओर से नतीजे जारी होने के साथ ही कैटेगरी के अनुसार कटऑफ भी जारी होगा। निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी ही अगले चरण के लिए सफल माने जायेंगे।

    केवल 4 स्टेप्स में चेक कर पाएंगे नतीजे

    • स्टेप 1: आरआरबी एनटीपीसी यूजी रिजल्ट 2025 जारी होते ही सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर विजिट करना होगा।
    • स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • स्टेप 3: इसके बाद पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा।
    • स्टेप 4: अब आप इसे डाउनलोड करके इसमें रोल नंबर चेक कर सकेंगे।
    RRB NTPC UG Result

    सीबीटी 2 एग्जाम पैटर्न

    पहले चरण की परीक्षा के बाद दूसरे चरण की परीक्षा का आयोजन होगा जिसके लिए अभ्यर्थी तैयारियां स्टार्ट कर दें। सीबीटी 2 एग्जाम में अभ्यर्थियों से बहुविकल्पीय प्रकार के 120 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र में जनरल अवेयरनेस से 50 सवाल, मैथमेटिक्स से 35 सवाल और जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग विषय से 35 प्रश्न पूछे जायेंगे। पेपर हल करने के लिए अभ्यर्थियों को डेढ़ घंटा यानी कि 90 मिनट का समय प्रदान किया जायेगा।
    परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर देने पर अभ्यर्थियों को 1 अंक किया जायेगा। इस एग्जाम में माइनस मार्किंग का प्रावधान भी है। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती होगी।

    सीबीटी एग्जाम के बाद रिजल्ट जारी किया जायेगा जिसमें सफलता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को स्किल टेस्ट/ कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) में भाग लेना होगा। सभी चरणों के बाद अभ्यर्थियों की फाइनल लिस्ट तैयार की जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से कुल 3693 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

    यह भी पढ़ें- Delhi Metro Vacancy 2025: दिल्ली मेट्रो में जनरल मैनेजर पदों पर हो रही भर्ती, बिना परीक्षा के होगा चयन, लाखों में मिलेगा वेतन

    खबरें और भी