बड़ी खबर- रेल मंत्रालय ने आरआरबी एनटीपीसी यूजी एवं ग्रेजुएट भर्ती को किया अप्रूव, 5165 पदों के लिए नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी
रेल मंत्रालय की ओर से एनटीपीसी यूजी एवं ग्रेजुएट के 5165 पदों की भर्ती के लिए अप्रूवल दे दिया गया ...और पढ़ें

RRB NTPC New Vacancy 2026
HighLights
रेलवे एनटीपीसी यूजी एवं ग्रेजुएट भर्ती को मिली मंजूरी।
नई भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे मिनिस्ट्री की ओर से नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC), अंडर ग्रेजुएट (UG) और ग्रेजुएट पदों पर नई भर्ती को अप्रूव कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से यूजी के कुल 3477 पदों और ग्रेजुएट के 1688 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
आरआरबी एनटीपीसी यूजी पदों का विवरण
रेलवे की ओर से आरआरबी एनटीपीसी यूजी के तहत कुल 3477 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से गुड्स ट्रेन मैनेजर के लिए 2750 पद, चीफ कॉमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर (CCTS) के 56 पद, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट (JJA) के 300 पद और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 371 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
ग्रेजुएट लेवल पदों का विवरण
| क्र.सं. | पद का नाम | विभाग | पे लेवल | स्वीकृत रिक्तियां |
| 1 | ट्रेन क्लर्क (Trains Clerk) | ट्रैफिक (ऑपरेटिंग) | 2 | 188 |
| 2 | कमर्शियल कम टिकट क्लर्क (CCTC) | ट्रैफिक (कमर्शियल) | 3 | 700 |
| 3 | अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट | अकाउंट्स | 2 | 200 |
| 4 | जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट | जनरल | 2 | 600 |
| कुल (Total) | 1,688 |
पात्रता एवं मापदंड
RRB NTPC UG
आरआरबी एनटीपीसी यूजी भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से इंटरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही कुछ पदों के लिए उम्मीदवारों को हिंदी/ अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान भी होना चाहिए। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 33 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में नियमनुसार छूट दी जाएगी।
RRB NTPC PG
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती में शामिल होने के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होना आवश्यक है। कुछ पदों के लिए ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होने के साथ उम्मीदवारों को कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी/ टाइपिंग का ज्ञान होना चाहिए। शैक्षिक योग्यता के अनुसार अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु पदानुसार 33 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
