विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RRB Station Master: रेलवे स्टेशन मास्टर के 1250 पदों पर होगी भर्ती, नोटिफिकेशन जल्द; इस बार सिंगल एग्जाम से होगा चयन

Published: Tue, 20 Oct 2026 12:43 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2026 02:08 PM (IST)

आरआरबी स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन कभी भी जारी कर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट किये जा सकते हैं। इस बार चयन ...और पढ़ें

Railway Station Master Bharti 2026 की पूरी डिटेल करें चेक।

Railway Station Master Bharti 2026 की पूरी डिटेल करें चेक।

HighLights

  1. स्टेशन मास्टर के पदों पर निकलने वाली है भर्ती।

  2. 1250 रिक्त पदों के लिए नोटिफिकेशन की जा सकती है जारी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा स्टेशन मास्टर भर्ती (RRB Station Master Recruitment 2026) के लिए नोटिफिकेशन कभी भी जारी किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार रेलवे की ओर से स्टेशन मास्टर के 1200 रिक्त पदों के लिए आवेदन लिए जायेंगे। युवा भर्ती के लिए आवेदन शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं ताकी वे रेलवे में नौकरी पाने का अपना सपना पूरा कर पाएं।

स्टेशन मास्टर बनने के लिए चयन प्रक्रिया

इस बार आरआरबी की ओर से स्टेशन मास्टर की चयन प्रक्रिया को आसान कर दिया गया है। पहले इस भर्ती में चयन के लिए दो चरणों की परीक्षा सीबीटी 1 और CBT 2 में भाग लेना होता था।
लेकिन, इस बार से स्टेशन मास्टर पदों के लिए केवल 1 बार परीक्षा (CBT Exam) देना होगा। सीबीटी एग्जाम के आधार पर पदों के सापेक्ष 8 गुणा अभ्यर्थियों को CBAT एग्जाम के लिए अप्लाई करना होगा। कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) के बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (DV) और मेडिकल एग्जामिनेशन (ME) में भाग लेना होगा। सभी चरणों के बाद फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी।

लिखित परीक्षा के लिए वेटेज 70 प्रतिशत एवं सीबीएटी एग्जाम के लिए वेटेज 30 फीसदी निर्धारित है। रेलवे स्टेशन मास्टर पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवार की सैलरी 7वें वेतन आयोग के मुताबिक लेवल-6 के अनुसार बेसिक सैलरी 35400 होगी। हालांकि, इन हैंड सैलरी अकाउंट में ज्यादा आएगी क्योंकि इसके साथ अन्य भत्ते भी एड किये जायेंगे।

भर्ती में ग्रेजुएट युवा हो पाएंगे शामिल

स्टेशन मास्टर पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष एवं अधिकतम आयु 30 साल होनी अनिवार्य है। हालांकि, आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- Railway Bharti 2026: आरआरबी एनटीपीसी यूजी भर्ती के लिए शुरू हुए आवेदन, 12th पास युवा रेलवे में जॉब के लिए करें अप्लाई