Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    RRC Level 1 CBT 2022: RRB ग्रुप डी परीक्षा शहर और तारीख जारी, इन जोन-वाइज लिंक से जानें एग्जाम सिटी और डेट

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Tue, 09 Aug 2022 10:19 AM (IST)

    RRC Level 1 CBT 2022 रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा 17 से 25 अगस्त 2022 तक होने वाली ग्रुप डी (लेवल 1) सीबीटी के लिए उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा तिथि पर श ...और पढ़ें

    आरआरसी लेवल 1 सीबीटी 2022 के लिए जोनवाइज उम्मीदवार जानें अपना परीक्षा शहर और तारीख।
    आरआरसी लेवल 1 सीबीटी 2022 के लिए जोनवाइज उम्मीदवार जानें अपना परीक्षा शहर और तारीख।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। RRC Level 1 CBT 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने ग्रुप डी (आरआरसी लेवल 1) भर्ती (CEN No- RRC- 01/2019) परीक्षा के पहले चरण कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) के लिए फेज 1 का आयोजन 17 से 25 अगस्त निर्धारित किया है। इस तिथि पर किस उम्मीदवार को कौन सी तारीख आवंटित हुई है और साथ ही उसको आवंटित परीक्षा शहर कौन सा है, इसकी सूचना के लिए आरआरसी लेवल सीबीटी एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप रेलवे भर्ती बोर्ड जारी कर दी है। उम्मीदवारों की अधिक संख्या के चलते सिर्फ तीन की घोषित रिक्तियों के लिए विभिन्न आरआरबी के माध्यम से आवेदन के पूरे देश के उम्मीदवारों के परीक्षा शहर व तिथि की जानकारी हेतु लिंक को आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव दिए गए हैं। सभी उम्मीदवार अपने-अपने जोन की आरआरबी की वेबसाइट से अपना परीक्षा शहर जान सकते हैं, जिनके लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें - RRC Level 1 CBT Admit Card 2022: जारी हुई रेलवे लेवल 1 (ग्रुप डी) CBT के लिए आवंटित परीक्षा शहर व तिथि

    RRC Level 1 CBT 2022: इन जोन-वाइज लिंक से जानें एग्जाम सिटी और डेट

    1. RRB अहमदाबाद
    2. RRB अजमेर
    3. RRB इलाहाबाद
    4. RRB पटना
    5. RRB बैंगलोर
    6. RRB भोपाल
    7. RRB भुवनेश्वर
    8. RRB बिलासपुर
    9. RRB चंडीगढ़
    10. RRB चेन्नई
    11. RRB गुवाहाटी
    12. RRB जम्मू
    13. RRB कोलकाता
    14. RRB मालदा
    15. RRB मुंबई
    16. RRB मुजफ्फरपुर
    17. RRB रांची
    18. RRB सिकंदराबाद
    19. RRB सिलिगुड़ी
    20. RRB तिरूवनंतपुरम

    बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा लेवल 1 के एक लाख से अधिक पदों के लिए आवेदन किए एक करोड़ से अधिक उम्मीदवारों की अधिक संख्या के चलते परीक्षा चरणबद्ध तरीके से आयोजित की जानी है। पहले चरण में सिर्फ रेलवे जोन ईस्ट सेट्रल रेलवे, साउथ सेंट्रल रेलवे और वेस्टर्न रेलवे के लिए पूरे देश से आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। अन्य जोन की रिक्तियों के लिए परीक्षा तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

    साथ ही, उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उनके एडमिट कार्ड आवंटित तिथि से 4 दिन पूर्व सम्बन्धित आरआरबी की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे।