Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    RSMSSB: राजस्थान स्टेनोग्राफर एवं पर्सनल असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड 30 सितंबर को होंगे उपलब्ध

    Updated: Fri, 27 Sep 2024 01:31 PM (IST)

    आरएसएमएसएसबी की ओर से स्टेनोग्राफर एवं पर्सनल असिस्टेंट भर्ती के लिए एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी गई है। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड ...और पढ़ें

    RSMSSB Stenographer Exam city slip यहां से करें डाउनलोड।
    RSMSSB Stenographer Exam city slip यहां से करें डाउनलोड।

    HighLights

    1. राजस्थान स्टेनोग्राफर एवं पर्सनल असिस्टेंट भर्ती के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी।
    2. SSO ID से कर लें डाउनलोड।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड जयपुर की ओर से स्टेनोग्राफर एवं पर्सनल असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन किया था वे तुरंत ही आरएसएमएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए लिंक से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम सिटी स्लिप के माध्यम से अभ्यर्थी अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल कर अपना यात्रा की पूर्व तैयारी कर सकते हैं।

    कैसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

    एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को स्वयं की SSO ID द्वारा लॉग इन करना होगा। लॉग इन करने के उपरांत रिक्रूटमेंट पोर्टल पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने पर नोटिफिकेशन विंडो ओपन होगी। नोटिफिकेशन विंडो में आपको डिस्ट्रिक्ट लोकेशन लिंक पर क्लिक करना होगा। अब आपको एप्लीकेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा जिसके लिए बाद एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

    एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। 

    एडमिट कार्ड 30 सितंबर को होंगे उपलब्ध

    नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के मुताबिक इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 30 सितंबर को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी इसे rsmssb.rajasthan.gov.in पर या SSO ID के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

    कब होगी परीक्षा

    राजस्थान स्टेनोग्राफर एवं पर्सनल असिस्टेंट भर्ती के लिए एग्जाम का आयोजन 5 अक्टूबर 2024 को दो शिफ्ट में करवाया जाएगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा प्रातः 9 बजे से अपरान्ह 12 बजे तक आयोजित होगी वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:30 से शाम 5:30 तक संपन्न करवाई जाएगी। अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- UKSSSC Recruitment 2024: उत्तराखंड स्टेनोग्राफर, अपर निजी सचिव, पर्सनल असिस्टेंट सहित अन्य पदों के लिए आवेदन शुरू, यहां चेक करें डिटेल