Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    SBI Apprentice Admit Card 2023: एसबीआई अप्रेंटिस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड, ये रही स्टेप्स

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Tue, 21 Nov 2023 04:23 PM (IST)

    SBI Apprentice Admit Card 2023 Released स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से अप्रेंटिस भर्ती 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गये हैं। जिन उम्मीदवारों ने ...और पढ़ें

    SBI Apprentice Admit Card 2023 यहां से करें डाउनलोड।
    SBI Apprentice Admit Card 2023 यहां से करें डाउनलोड।

    HighLights

    1. एसबीआई अप्रेंटिस भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी।
    2. 7 दिसंबर को आयोजित होगा एग्जाम।
    3. कुल 6160 अप्रेंटिस पदों पर होनी हैं नियुक्तियां।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। SBI Apprentice Admit Card 2023: एसबीआई अप्रेंटिस भर्ती 2023 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से अप्रेंटिस भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जारी किये गये हैं।

    प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को मांगी गयी डिटेल्स भरनी होंगी।

    SBI Apprentice Admit Card 2023 OUT: इन स्टेप्स से डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड

    • एसबीआई अप्रेंटिस एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर विजिट करें।
    • ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर आपको Career लिंक पर क्लिक करना है।
    • अब एक नए पेज पर आपको अप्रेंटिस एडमिट कार्ड का लिंक दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
    • इसके बाद आपको मांगी गयी डिटेल्स जैसे- रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर एवं पासवर्ड/ डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
    • अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

    SBI Apprentice Admit Card 2023 Download Direct Link

    SBI Apprentice Admit Card 2023: कब होगा एग्जाम

    एसबीआई अप्रेंटिस भर्ती 2023 के लिए एग्जाम का आयोजन 7 दिसंबर 2023 को किया जायेगा। इसके लिए अभ्यर्थी एडमिट कार्ड भी निर्धारित अंतिम तिथि 7 दिसंबर 2023 तक डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 6160 अप्रेंटिस पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

    खबरें और भी

    आपको बता दें कि इस भर्ती में प्रश्न पत्र हल करने के लिए आपको 1 घंटे का समय प्रदान किया जायेगा जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के पूछे जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- AIIMS Bhopal Recruitment 2023: जूनियर रेजिडेंट के पदों पर हो रही भर्ती, वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से होगा चयन