Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    SBI Clerk 2023 Notification: एसबीआई जूनियर एसोसिएट भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जल्द, ये अभ्यर्थी कर सकेंगे अप्लाई

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Wed, 13 Sep 2023 12:03 PM (IST)

    SBI Junior Associates Clerk 2023 स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की ओर से क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। अधिसूच ...और पढ़ें

    SBI Clerk 2023 Notification: एसबीआई क्लर्क नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी।
    SBI Clerk 2023 Notification: एसबीआई क्लर्क नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी।

    SBI Clerk 2023 Notification: बैंक में भर्ती का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से जल्द ही जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। पिछले वर्षों के अनुमान के मुताबिक एसबीआई की ओर से इस वर्ष भी क्लर्क के पदों पर बंपर भर्ती निकाली जाएगी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही एसबीआई की ओर से आवेदन तिथियों को भी घोषित कर दिया जायेगा जिसके बाद उम्मीदवार निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी जैसे, शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया की जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।

    SBI Junior Associates Recruitment 2023: स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी कर सकेंगे अप्लाई

    एसबीआई क्लर्क के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा इसमें वे उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकेंगे जो स्नातक के अंतिम वर्ष या आखिरी सेमेस्टर में पढ़ाई कर रहे हैं। इसके साथ ही अभ्यर्थी को लोकल भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है।

    यह भी पढ़ें- UPSSSC Recruitment 2023: जूनियर क्लर्क सहित अन्य पदों पर निकली भर्ती, आज से करें आवेदन, चेक करें पूरी डिटेल

    आयु सीमा

    इस भर्ती में आवेदन करने के लिए एसबीआई की ओर से न्यूनतम आयु 20 वर्ष निर्धारित की गयी है। आवेदन करते समय अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थी एवं एक्स सर्विसमैन को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

    SBI Clerk Recruitment 2023: सिलेक्शन प्रॉसेस

    एसबीआई क्लर्क भर्ती 2023 में चयनित होने के लिए पहले चरण में उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होना होगा। प्रीलिम एग्जाम में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को भर्ती के अगले चरण मेंस एग्जाम में भाग लेना होगा। मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जायेगा। सभी चरण में सफल उम्मीदवारों को जूनियर एसोसिएट के पदों पर नियुक्त किया जायेगा।

    खबरें और भी