यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
SEBI Grade A Result: घोषित हुए सेबी असिस्टेंट मैनेजर फेज 1 के नतीजे, देखें रोल नंबर, फेज 2 एडमिट कार्ड भी जारी
SEBI Grade A Result 2023 भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने ऑफिसर ग्रेड ए (असिस्टेंट) मैनेजर की भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत पहले ...और पढ़ें

SEBI Grade A Result 2023: सेबी असिस्टेंट मैनेजर फेज 1 परीक्षा 2023 में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों को लिए बडी़ खबर। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने ऑफिसर ग्रेड ए (असिस्टेंट) मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत पहले चरण में आयोजित फेज 1 लिखित परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी है। बोर्ड द्वारा सेबी ग्रेड ए रिजल्ट 2023 की घोषणा वीरवार, 7 सितंबर को की गई। इसके साथ ही सेबी ने असिस्टेंट मैनेजर फेज 1 परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर अगले चरण यानी फेज 2 में सम्मिलित होने के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर भी जारी कर दिए हैं।
SEBI ग्रेड ए रिजल्ट 2023 - रोल नंबर लिंक
SEBI Grade A Result: फेज 1 मार्क्स भी जारी
सेबी ने ऑफिसर ग्रेड ए (असिस्टेंट मैनेजर) भर्ती 2023 की फेज 1 परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी करने के साथ ही साथ परीक्षा में सम्मिलित उम्मीदवारों के प्राप्तांक भी जारी कर दिए हैं। ऐसे में जो उम्मीदवार सेबी द्वारा 5 अगस्त 2023 को आयोजित फेज 1 परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे अपने मार्क्स आधिकारिक वेबसाइट, sebi.gov.in पर करियर सेक्शन में एक्टिव लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं।
SEBI ग्रेड ए रिजल्ट 2023 - मार्क्स देखने के लिए लिंक
SEBI Grade A Result 2023: सफल उम्मीदवारों के फेज 2 एडमिट कार्ड भी जारी
सेबी द्वारा जिन उम्मीदवारों को ग्रेड ए फेज 1 परीक्षा में सफल घोषित किया गया है, उन्हें फेज 2 परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए जरूरी एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार सेबी की वेबसाइट पर करियर सेक्शन में एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि सेबी द्वारा असिस्टेंट मैनेजर फेज 2 परीक्षा का आयोजन 17 सितंबर 2023 को किया जाना है।