यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
SSC CGL 2025 Notification: एसएससी सीजीएल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 4 जुलाई तक आवेदन का मौका
एसएससी की ओर से आज यानी 9 जून को SSC CGL 2025 एग्जाम के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो भी अभ्यर्थी एसएससी की इस भर्ती की ...और पढ़ें

HighLights
- एसएससी सीजीएल एग्जाम के लिए नोटिफिकेशन जारी।
- 4 जुलाई तक भर्ती में शामिल होने के लिए किया जा सकता है आवेदन।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा 2025 की तैयारियों में लगे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से 9 जून को एसएससी सीजीएल एग्जामिनेशन 2025 नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही एसएससी की ओर से इस भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती में भाग लेने के लिए ऑनलाइन माध्यम से एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर तय तिथियों के अंदर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की लास्ट डेट 4 जुलाई 2025 तय की गई है।
सीजीएल परीक्षा में भाग लेने के लिए क्या है पात्रता
एसएससी सीजीएल एग्जाम में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 27 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
SSC CGL 2025 Notification डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
कितना लगेगा आवेदन शुल्क
इस भर्ती में भाग लेने के लिए आवेदन के साथ कैंडिडेट्स को निर्धारित शुल्क जमा करना होगा, बिना शुल्क के भरे गए फॉर्म स्वतः ही निरस्त कर दिए जायेंगे। एप्लीकेशन फीस जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये जमा करना होगा। एससी, एसटी, पीएच एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई एवं ई-चालान के माध्यम से जमा की जा सकती है।
खबरें और भी

एप्लीकेशन प्रॉसेस
एसएससी सीजीएल एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों को पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा। ओटीआर होने के बाद अभ्यर्थी एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-
- आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर Apply लिंक पर क्लिक करके भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- यहां पहले New User? Register Now लिंक पर क्लिक करके मांगी गयी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन कर लें।