SSC CGL Exam City Slip 2026: एसएससी सीजीएस टियर-1 परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी, इन 5 तरीकों से करें डाउनलोड
एसएससी की ओर से सीजीएल परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी की गई है। परीक्षा 30 सितंबर से शुरू हो जाएगी।

SSC CGL Tier-I Exam City Slip 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
सीजीएल टियर-1 परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी।
30 सितंबर से शुरू होगी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग SSC की ओर से सीजीएल टियर-1 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार परीक्षा से पहले अपने परीक्षा शहर के बारे में जानकारी हासिल करना चाहते हैं। वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप
एग्जाम सिटी स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट पर अब डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
- एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर एग्जाम सिटी स्लिप सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद SSC CGL Tier-I Exam City Slip 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस दिन होगी परीक्षा
एसएससी सीजीएल टर-1 परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर से लेकर 30 अक्टूबर तक किया जाएगा। टियर-1 परीक्षा में उम्मीदवारों से जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, सामान्य जागरूकता, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और अंग्रेजी विषय से 200 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 1 घंटे निर्धारित की गई है। परीक्षा में प्रत्येक गलत सवाल के लिए एक-चौथाई अंक का नकारात्मक अंकन भी किया जाएगा।
कब जारी होगा एडमिट कार्ड
एसएससी सीजीएल की परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड की घोषणा भी जल्द ही की जाएगी। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नियमित रूप से एसएससी की वेबसाइट विजिट करते रहें।
