विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SSC CHSL Result 2026: एसएससी सीएचएसएल रिजल्ट जारी, 3515 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, Roll Number वाइज करें चेक

Published: Tue, 18 Aug 2026 01:14 PM (IST)Updated: Tue, 18 Aug 2026 01:29 PM (IST)

एसएससी द्वारा सीएचएसएल भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। मेरिट लिस्ट में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दर्ज हैं। कुल 3515 अभ्यर्थी सफल घोषित किये गए हैं।

SSC CHSL Result OUT: मेरिट लिस्ट यहां करें डाउनलोड।

SSC CHSL Result OUT: मेरिट लिस्ट यहां करें डाउनलोड।

HighLights

  1. एसएससी ने सीएचएसएल 2025 भर्ती का रिजल्ट किया घोषित।

  2. 3515 अभ्यर्थियों हुए भर्ती के लिए सफल।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) भर्ती 2025 का रिजल्ट जारी (SSC CHSL Result OUT) कर दिया गया है। मेरिट लिस्ट ऑनलाइन माध्यम से एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध करवाई गई है। जिन भी उम्मीदवारों ने टियर-2 एग्जाम में भाग लिया था वे तुरंत ही साइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से मेरिट लिस्ट (First Round of Tentative Allocation/ FRTA) डाउनलोड करके अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

3515 उम्मीदवार हुए सफल

एसएससी की ओर से जारी की गई नोटिस के मुताबिक टियर 1 का रिजल्ट 27 फरवरी 2026 को जारी किया गया था। इसके बाद इसमें सफल हों वाले उम्मीदवारों के लिए टियर 2 एग्जाम का आयोजन 10 और 22 अप्रैल 2026 को करवाया गया था। टियर-2 एग्जाम के बाद 13,395 अभ्यर्थियों को Option cum preference के लिए कंसीडर किया गया था। इसके बाद अब पहले राउंड के आइडेंटिफिकेशन वेरिफिकेशन के लिए कुल 3515 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है।

रोल नंबर वाइज ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करें।
  • होम पेज पर Result बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपको एसएससी सीएचएसएल रिजल्ट पीडीएफ पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आप मेरिट लिस्ट में रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

SSC CHSL Result 2026 PDF Link

मेरिट लिस्ट में ये डिटेल है दर्ज

रोल नंबर के साथ ही मेरिट लिस्ट में सफल उम्मीदवारों नाम, पिता का नाम, माता का नाम कैटेगरी, रैंक सहित अन्य डिटेल दर्ज है।

भर्ती डिटेल

उम्मीवारों की जानकारी के लिए बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 3522 रिक्त पदों को भरा जाना था जिसमें से वर्ग के अनुसार ईडब्ल्यूएस के लिए 337, एससी के लिए 490, एसटी के लिए 252, ओबीसी के लिए 768 और अनरिजर्व के लिए 1675 पद आरक्षित थे।
कुल पदों के सापेक्ष एसएससी की ओर से 3515 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की गई है। इसमें से EWS के 337, SC के 487, एसटी के 251, OBC के 766 और UR के 1674 पद भरे गए हैं।

यह भी पढ़ें- MPHC High Court: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड-3 पदों पर आवेदन शुरू, पात्रता फीस व अन्य डिटेल करें चेक