Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SSC CHSL Result 2026: एसएससी सीएचएसएल टियर-1 रिजल्ट जल्द होगा जारी, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट

    Updated: Thu, 26 Feb 2026 07:10 PM (IST)

    एसएससी जल्द ही (SSC CHSL Result 2026) जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे। ...और पढ़ें

    SSC CHSL Result 2026: जल्द जारी होगा रिजल्ट।

    SSC CHSL Result 2026: जल्द जारी होगा रिजल्ट।

    HighLights

    1. सीएचएसएल टियर-1 रिजल्ट जल्द होगा जारी।

    2. 12 नवंबर से 30 नवंबर के बीच हुई थी परीक्षा।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से एसएससी सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 12 नवंबर से 30 नवंबर, 2025 के बीच आयोजित कराई गई थी। बता दें, इस परीक्षा में शामिल होने के लिए लगभग 30 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे। उन्हें अब टियर-1 रिजल्ट का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके रिजल्ट के साथ कटऑफ लिस्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

    SSC CHSL Tier 1 Result 2026:  ऐसे कर सकेंगे टियर-1 की रिजल्ट चेक

    एसएससी की ओर से सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं।

    • रिजल्ट देखने एवं डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
    • अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
    • इसके बाद SC CHSL Tier 1 Result 2026 लिंक पर क्लिक करके लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करना होगा।
    • लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
    • अंत में रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

    इतने पदों पर होगी भर्ती

    एसएससी की ओर से इस परीक्षा के माध्यम से कुल 3,131 पदों पर भर्ती की जाएगी। बता दें, टियर-1 की परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी, सामान्य बुद्धि, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और सामान्य जागरूकता विषय से प्रश्न पूछे गए थे। साथ ही इस परीक्षा में गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की गई थी। परीक्षा एक घंटे के लिए आयोजित कराई गई थी। इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार अब टियर-2 की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। 

    रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। ऐसे में सभी उम्मीदवारो को सलाह दी जाती है कि नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।

     

    खबरें और भी