SSC GD Result 2026 Live: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट जल्द होगा जारी, PET-PST की तैयारियां कर दें स्टार्ट
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आने वाले दिनों में कभी भी जारी किया जा सकता है। रिजल्ट/ मेरिट लिस्ट का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर एक्टिव होगा।

SSC GD Constable Result 2026 जल्द होगा जारी।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 अप्रैल से 30 मई 2026 तक देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया गया था जिसमें 48 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था। अब इन सभी उम्मीदवारों को रिजल्ट (SSC Constable GD Result 2026) जारी होने का इंतजार है जो जल्द ही खत्म होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नतीजों को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है और परिणाम की घोषणा इस वीक या अगले सप्ताह में हो सकती है।
SSC GD Constable result ऑनलाइन मेरिट लिस्ट में के रूप में जारी होगा। पीडीएफ में सफल उम्मीदवारों के नाम एवं रोल नंबर दर्ज होंगे। जो अभ्यर्थी मेरिट लिस्ट में जगह प्राप्त करेंगे वे भर्ती के अगले चरण फिजिकल टेस्ट (PET-PST) के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे।
फिजिकल में हो गए फेल, तो भर्ती से बाहर
लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अगर फिजिकल में फेल हो जाते हैं तो उन्हें उसी समय भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया जायेगा। ऐसे में फिजिकल के लिए पहले से ही प्रैक्टिस रखें।
Live SSC GD Result 2026: पास होने के लिए फिजिकल की तैयारियां कर दें शुरू
एसएससी जीडी रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है। अगले चरण में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट में भाग लेना होगा। ऐसे में इस टेस्ट को क्रैक करने के लिए उम्मीदवार अपनी तैयारियां अभी से शुरू कर दें।
SSC GD Result Date 2026: कभी भी खत्म हो सकता है रिजल्ट का इंतजार
परीक्षा में भाग लेने वाले लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार कभी भी खत्म हो सकता है। एसएससी की ओर से नतीजों की घोषणा जल्द ही की जा सकती है।
केवल 4 स्टेप्स में चेक कर पाएंगे नतीजे
- स्टेप 1: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करना होगा।
- स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट से संबंधित पीडीएफ लिंक पर क्लिक करना होगा।
- स्टेप 3: अब आपको इसमें अपना रोल नंबर चेक करना होगा।
- स्टेप 4: जिन अभ्यर्थियों को रोल नंबर इस लिस्ट में होगा केवल ही रिटेन टेस्ट में सफल माने जायेंगे।
SSC GD Constable Merit List: मेल एवं फीमेल की मेरिट लिस्ट अलग-अलग होगी जारी
पिछले वर्ष के पैटर्न को देखें तो पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट अलग-अलग जारी होगी।
SSC GD Constable: क्या है जीडी भर्ती परीक्षा का पैटर्न
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 परीक्षा में अभ्यर्थियों से बहुविकल्पीय प्रकार के 80 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 2 अंक प्रदान किये जाते हैं वहीं प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की कटौती की जाती है। उत्तर न देने पर उस प्रश्न का मूल्यांकन नहीं किया जाता है।
प्रश्न पत्र में 4 खंड होते हैं और प्रत्येक खंड से 20 सवाल पूछे पूछे जाते हैं। सवाल जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग, जनरल नॉलेज एवं जनरल अवेयरनेस, एलिमेंट्री मैथमेटिक्स और हिंदी/ इंग्लिश विषयों से पूछे जाते हैं।
SSC Constable Result 2026: इस दिन जारी हुई थी आंसर की
एसएससी द्वारा परीक्षा संपन्न होने के बाद 15 जून को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी जिसपर 20 जून तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका दिया गया था।
SSC GD Result 2026 Date: इन डेट्स में हुई थी परीक्षा
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 अप्रैल 2026 से 30 मई 2026 तक करवाया गया था।
SSC GD Result 2026 Live: क्या इस सप्ताह जारी होगा रिजल्ट!
अभी तक एसएससी द्वारा नतीजों को लेकर ऑफिशियल डेट की जानकारी नहीं मिली है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि इस वीक या अगले वीक में परिणाम जारी किया जा सकता है।
25487 पदों के लिए हुई थी परीक्षा
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती इस बार 25487 रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गई थी।
PDF में दर्ज होगा सफल उम्मीदवारों का रोल नंबर
मेरिट लिस्ट के पीडीएफ में सभी सफल उम्मीदवारों का रोल नंबर दर्ज होगा। मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले अभ्यर्थी ही भर्ती के अगले चरण के लिए सफल माने जायेंगे।
SSC GD Result: रिजल्ट मेरिट लिस्ट के रूप में होंगे जारी
एसएससी द्वारा जीडी कॉन्स्टेबल का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है जो मेरिट लिस्ट के रूप में जारी होगा।
फेल होने वाले स्टूडेंट्स न हों निराश, इसी महीने आएगी नई भर्ती की नोटिफिकेशन
एसएससी द्वारा जारी किये गए एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक सीएपीएफ (CAPFs), एनआईए, एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी) और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) परीक्षा, 2027 (SSC GD Vacancy) के लिए नोटिफिकेशन इसी महीने जारी किया जायेगा और आवेदन भी इसी महीने से शुरू होकर अक्टूबर 2026 तक लिए जायेंगे। परीक्षा का आयोजन जनवरी - मार्च 2027 के बीच होगी। ऐसे में अभ्यर्थी अपनी तैयारियों को जारी रखें ताकी आगामी भर्ती में वे आसानी से इसमें सफल हो सकें।
SSC GD Result 2026 Live: क्या रह सकता है संभावित कटऑफ
अनुमान के अनुसार अनरिजर्व का कटऑफ 148-156 के बीच, ओबीसी का 145-153 के बीच, ईडब्ल्यूएस का 142-150 के बीच, एससी का 134 से 142 और एसटी वर्ग का 124 से 134 के बीच रह सकता है। हालांकि, आपको बता दें कि यह कटऑफ अनुमानित है। रिजल्ट आने के साथ आधिकारिक कटऑफ वेबसाइट पर जारी होगा।
48 लाख उम्मीदवारों को है रिजल्ट जारी होने का इंतजार
रिपोर्ट्स के मुताबिक एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में इस बार 48 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था। इन सभी को नतीजे जारी होने का इंतजार है जो जल्द ही खत्म हो सकता है।
कैटेगरी वाइज कटऑफ होगा जारी
रिजल्ट जारी होने के साथ कैटेगरी के अनुसार कटऑफ भी जारी होगा। वर्ग के अनुसार निर्धारित कटऑफ प्राप्त करने पर ही अभ्यर्थी अगले राउंड फिजिकल के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे।
SSC GD Constable Result Date: रिजल्ट डेट पर क्या है अपडेट?
आपको बता दें कि एसएससी द्वारा रिजल्ट जारी होने को लेकर पहले से डेट की घोषणा नहीं की जाती है। लेकिन अनुमान है कि इस वीक या अगले वीक तक नतीजे जारी किये जा सकते हैं।
SSC GD Constable Vacancy 2026: कितने पदों पर होगी भर्ती
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के जरिये कुल 25487 रिक्त पदों को भरा जायेगा। भर्ती के माध्यम से BSF के लिए 616 पद, CISF के लिए 14595 पद, CRPF के लिए 5490 पद, SSB के लिए 1764 पद, ITBP के लिए 1293 पद, AR के लिए 1706 पद और SSF के लिए 23 पद आरक्षित हैं।
ssc gd constable height: सफल होने के लिए लंबाई
फिजिकल के दौरान पुरुष अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 170 सेमी एवं महिला अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 157 सेमी होनी चाहिए। एसटी पुरुष वर्ग के लिए न्यूनतम लंबाई 162.5 सेमी एवं महिला के लिए 150 सेमी निर्धारित है। इसके अलावा पुरुष अभ्यर्थी का सीना बिना फुलाए 76 सेमी एवं फुलाकर 81 सेमी होना चाहिए। आरक्षित क्षेत्रों से आने वाले अभ्यर्थियों को लंबाई एवं सीने की माप में नियमानुसार छूट दी गई है जिसके डिटेल आप नीचे इमेज से चेक कर सकते हैं।
ssc gd constable running time and distance: रनिंग की तैयारियां कर दें स्टार्ट
जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल रहेंगे उनको अगले चरण PET-PST में शामिल होना होगा। ऐसे में अभ्यर्थी अभी से रनिंग आदि की तैयारी शुरू कर दें ताकी आसानी से वे फिजिकल को पास कर सकेंगे। पीईटी में सफल होने के लिए पुरुष अभ्यर्थियों को 5 किमी की दौड़ 24 मिनट में पूरी करनी होगी वहीं 1600 मीटर की दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी। फीमेल कैंडिडेट्स को साढ़े 8 मिनट में 1.6 किलोमीटर, 800 मीटर की रेस 5 मिनट में पूरी करनी होगी।
SSC GD Constable cut off 2026: रिजल्ट के साथ कैटेगरी वाइज कटऑफ भी होगा जारी
रिजल्ट जारी होने के साथ ही एसएससी द्वारा कैटेगरी वाइज कटऑफ भी जारी कर दिया जायेगा। जो उम्मीदवार निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे उनको भर्ती के अगले चरण के लिए सफल माना जायेगा।
how to check ssc gd result 2026: रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स
- एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट से संबंधित पीडीएफ लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको इसमें अपना रोल नंबर चेक करना होगा।
- जिन अभ्यर्थियों को रोल नंबर इस लिस्ट में होगा केवल ही रिटेन टेस्ट में सफल माने जायेंगे।
SSC GD Result 2026 Live Updates: रोल नंबर एवं नाम होगा लिस्ट में दर्ज
मेरिट लिस्ट में सभी उम्मीदवारों का रोल नंबर एवं नाम दर्ज होगा। जो अभ्यर्थी मेरिट लिस्ट में जगह प्राप्त करेंगे वे ही भर्ती के अगले चरण फिजिकल के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे।
SSC GD Merit List 2026: मेरिट लिस्ट में रूप में जारी होगा परिणाम
एसएससी द्वारा रिजल्ट की घोषणा मेरिट के रूप में पीडीएफ फॉर्मेट में की जाती है। PDF का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर एक्टिव किया जायेगा।
SSC GD Constable Result 2026: कब जारी होगा रिजल्ट, जानें संभावित डेट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसएससी द्वारा जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट इस वीक या अगले वीक में जारी होने की संभावना है।
SSC GD Result 2026: रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से होगा जारी
सभी परीक्षार्थियों को बता दें कि एसएससी जीडी रिजल्ट की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से ही की जाएगी। किसी भी परीक्षार्थी को पर्सनल रूप से नतीजों की जानकारी नहीं भेजी जाएगी।
SSC GD Result 2026 Date: एसएससी जीडी रिजल्ट डेट पर क्या है अपडेट?
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन यानी कि SSC द्वारा रिजल्ट जारी होने को लेकर ऑफिशियल डेट की घोषणा नहीं की गई है। पिछले पैटर्न को देखें तो एसएससी डेट की घोषणा न करके सीधे परिणाम जारी करता है।
