विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SSC GD Result 2026: एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी रिजल्ट कभी भी हो सकता है घोषित, नई भर्ती के लिए नोटिफिकेशन भी इसी महीने में होगा जारी

Published: Wed, 09 Sep 2026 10:32 AM (IST)

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2026 कभी भी जारी किया जा सकता है। इसके अलावा एग्जाम कैलेंडर के अनुसार नई जीडी भर्ती के लिए इस महीने नोटिफिकेशन भी जारी किया जायेगा।

SSC Constable GD result date

SSC Constable GD result date

HighLights

  1. एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी मेरिट लिस्ट ssc.gov.in पर होगी उपलब्ध।

  2. नई भर्ती के लिए आवेदन भी इसी महीने से होंगे स्टार्ट।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले 48 लाख से अधिक उम्मीदवारों को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो अब कभी भी खत्म हो सकता है। रिजल्ट मेरिट लिस्ट के रूप में जारी होगा जिसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर एवं नाम दर्ज होंगे। लिस्ट में जगह पाने वाले उम्मीदवार भर्ती के अगले चरण फिजिकल (PET-PST) के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे।

रिजल्ट के साथ कटऑफ भी होगा जारी

रिजल्ट जारी होने के साथ ही एसएससी द्वारा कैटेगरी वाइज कटऑफ भी जारी होगा। जो अभ्यर्थी निर्धारित अंक प्राप्त कर लेंगे वे ही पीईटी एवं पीएसटी के लिए क्वालीफाई होंगे। अनरिजर्व का कटऑफ 148-156 के बीच, ओबीसी का 145-153 के बीच, ईडब्ल्यूएस का 142-150 के बीच, एससी का 134 से 142 और एसटी वर्ग का 124 से 134 के बीच रह सकता है। हालांकि, आपको बता दें कि यह कटऑफ अनुमानित है। रिजल्ट आने के साथ आधिकारिक कटऑफ वेबसाइट पर जारी होगा।

फेल होने वाले स्टूडेंट्स न हों निराश, इसी महीने आएगी नई भर्ती की नोटिफिकेशन

एसएससी द्वारा जारी किये गए एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक सीएपीएफ (CAPFs), एनआईए, एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी) और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) परीक्षा, 2027 (SSC GD Vacancy) के लिए नोटिफिकेशन इसी महीने जारी किया जायेगा और आवेदन भी इसी महीने से शुरू होकर अक्टूबर 2026 तक लिए जायेंगे। परीक्षा का आयोजन जनवरी - मार्च 2027 के बीच होगी। ऐसे में अभ्यर्थी अपनी तैयारियों को जारी रखें ताकी आगामी भर्ती में वे आसानी से इसमें सफल हो सकें।

रिजल्ट चेक करने का तरीका

  • एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट से संबंधित पीडीएफ लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको इसमें अपना रोल नंबर चेक करना होगा।
  • जिन अभ्यर्थियों को रोल नंबर इस लिस्ट में होगा केवल ही रिटेन टेस्ट में सफल माने जायेंगे।

25487 पदों के लिए हो रही है भर्ती

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के जरिये कुल 25487 रिक्त पदों को भरा जायेगा। भर्ती के माध्यम से BSF के लिए 616 पद, CISF के लिए 14595 पद, CRPF के लिए 5490 पद, SSB के लिए 1764 पद, ITBP के लिए 1293 पद, AR के लिए 1706 पद और SSF के लिए 23 पद आरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें- CSIR Recruitment 2026: नेशनल जियोफिजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट में टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, 10th-ITI पास भर सकते हैं फॉर्म