Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Thalapathy Vijay: थलपति विजय की तमिलनाडु चुनाव में प्रचंड विजय, जानें कितने पढ़े-लिखे हैं सुपरस्टार

    Updated: Tue, 05 May 2026 09:18 AM (IST)

    साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलपति विजय तमिलनाडु विधानसभा में अच्छा प्रदर्शन किया है। आपको बता दें कि विजय एक कॉलेज ड्रॉपआउट स्टूडेंट्स हैं। हालांकि, उ ...और पढ़ें

    Thalapathy Vijay TMK

    Thalapathy Vijay TMK

    HighLights

    1. चेन्नई के स्कूल से थलपति विजय की हुई थी शुरुआती पढ़ाई।

    2. एक्टिंग के चलते कॉलेज की पढ़ाई को बीच में ही छोड़ा।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु की राजनीति में आज का दिन यादगार साबित हुआ है जो आगे कई वर्षों तक याद रखा जायेगा। अभिनेता से नेता बने साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलपति विजय (Thalapathy Vijay) ने वो कारनामा करके दिखाया जो अभी तक राजनीति में बहुत कम बार हुआ। उन्होंने नई पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (Tamilaga Vettri Kazhagam/ TVK) की स्थापना की और पहले ही चुनाव में बड़ी बढ़त बनाकर सरकार बनाने की स्थिति में पहुंच गए हैं और अभिनेता से एक बड़े राजनेता बनने वाले हैं।

    सुपरस्टार विजय की क्या है एजुकेशन

    लाखों लोगों के मन में उनके बारे में कई सवाल हैं जिसमें से उनकी एजुकेशन को भी जानना चाहते हैं। लेकिन हम आपको उनके बारे में रोचक तथ्य बताते हैं। थलपति विजय कॉलेज ड्रॉपआउट स्टूडेंट रहे हैं। उन्होंने एक्टिंग की फील्ड चुनने के दौरान अपनी पढ़ाई को अधूरा ही छोड़ दिया जो वे कभी पूरी नहीं कर सके।
    हालांकि, उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई चेन्नई के स्कूल से हुई थी। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए लोयोला कॉलेज में विजुअल कम्युनिकेशन कोर्स में एडमिशन लिया। लेकिन उनका मन पढ़ाई में न लगकर एक्टिव में था जिसके चलते उन्होंने पढ़ाई को छोड़कर पूर्ण रूप से एक्टिंग को अपना करियर बनाया और आज वे देशभर में सुपरस्टार के रूप में जाने जाते हैं।

    Thalapathy Vijay TMK

    चुनाव लड़ने से पहले एक्टिंग को भी कह दिया अलविदा

    तमिलनाडु चुनाव में उतरने से पहले ही थलपति विजय ने अपने 33 साल के एक्टिंग करियर को अलविदा कह दिया है। उन्होंने कहा कि मैं अगर राजनीति में उतर रहा हूं तो मुझे इस पर पूरा फोकस करना होगा। उनके इसी फोकस और डेडिकेशन ने उन्हें आज तमिलनाडु राज्य की राजनीति का केंद्र बिंदु बना दिया है। 

    यह भी पढ़ें- भूकंप को मापने और समझाने वाली तकनीक दुनिया को देने वाले चार्ल्स रिक्टर की अनोखी कहानी

    खबरें और भी