UGC NET Result 2025 Live: यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट आज होगा जारी, फाइनल आंसर की कभी भी हो सकती है उपलब्ध
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट फाइनल आंसर की एवं रिजल्ट आज जारी कर दिया जायेगा। परिणाम (Live UGC NET 2025 Results Updates) के साथ ही कैटेगरी वाइज कटऑफ भी जारी होगा।

UGC NET December Result 2025 Live
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूजीसी नेट दिसंबर 2025 एग्जाम का आयोजन 31 दिसंबर से 7 जनवरी तक करवाया गया था। इस परीक्षा में 7.35 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इन सभी परीक्षार्थियों को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो कल यानी 4 फरवरी को खत्म हो जायेगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से X पर किये गए ट्वीट के मुताबिक यूजीसी नेट रिजल्ट (UGC NET Result 2025 Live) 4 फरवरी तक ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर घोषित कर दिया जायेगा। रिजल्ट जारी होने के साथ ही कटऑफ भी जारी कर दिया जायेगा।
UGC NET Scorecard Validity: कितने वर्ष तक वैलिड होता है स्कोरकार्ड
UGC NET स्कोरकार्ड और प्रमाणपत्र की वैधता पद के आधार पर अलग अलग निर्धारित है। असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता के लिए यह स्कोरकार्ड लाइफ टाइम के लिए वैध होता है है। जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए यह ई-सर्टिफिकेट/अवार्ड लेटर जारी होने की तारीख से 3 साल तक मान्य होता है। पीएचडी में एडमिशन के लिए कुछ संस्थानों में नेट/ जेआरएफ के अंक परिणाम घोषित होने की तिथि से एक वर्ष तक मान्य हो सकते हैं।
UGC NET Result 2026: अगले सेशन की परीक्षा जून में होगी आयोजित
आपको बता दें कि एनटीए द्वारा यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन साल में दो बार आयोजित की जाएगी। जो अभ्यर्थी दिसंबर 2025 सेशन की परीक्षा में क्वालीफाई नहीं हो पाएंगे वे निराश न होकर अपनी तैयारियों को जारी रखें। अगली परीक्षा का आयोजन जून में आयोजित की जाएगी।
UGC NET Result 2025 December: फाइनल आंसर की PDF फॉर्मेट में होगी जारी
एनटीए द्वारा फाइनल आंसर की PDF फॉर्मेट में जारी की जाएगी। ध्यान रखें कि यह अंतिम एवं सर्वमान्य होगी और फाइनल आंसर की पर किसी भी प्रकार से ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका नहीं दिया जायेगा।
UGC NET Final Answer Key 2026: आज रात तक फाइनल आंसर की जारी होने की संभावना
एनटीए की ओर से रिजल्ट जारी होने एक दिन पहले फाइनल आंसर की जारी कर दी जाती है। चूंकि नतीजे कल यानी 4 फरवरी को घोषित किये जाने हैं ऐसे में उम्मीद है कि आज रात तक एनटीए द्वारा फाइनल आंसर की जारी कर दी जाएगी।
UGC NET Result 2025 Dec: रिजल्ट जारी होने के साथ डाटा भी होगा साझा
एनटीए की ओर से रिजल्ट जारी होने के साथ परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी, क्वालीफाई होने वाले उम्मीदवार, न क्वालीफाई होने वाले उम्मीदवारों सहित अन्य डाटा भी साझा किया जायेगा।
UGC NET Result 2025 Live Updates: डायरेक्ट लिंक ugcnet.nta.ac.in पर होगा एक्टिव
एनटीए की ओर से रिजल्ट एवं फाइनल आंसर का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर एक्टिव किया जायेगा।
UGC NET Result 2026: रिजल्ट से एक दिन पहले जारी होती है फाइनल आंसर की
पिछले पैटर्न को देखें तो एनटीए की ओर से यूजीसी नेट रिजल्ट जारी होने से एक दिन पहले फाइनल आंसर की जारी कर दी जाती है। ऐसे में उम्मीद है कि आज अंतिम उत्तर कुंजी उपलब्ध करवाई जा सकती है जिससे आप अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान करके रिजल्ट का अनुमान लगा सकते हैं।
UGC NET Result 2026 Link: इन डेट्स में हुई थी परीक्षा
एनटीए की ओर से यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 31 दिसंबर, 2, 3, 5, 6 एवं 7 जनवरी 2026 को आयोजित हुई थी। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित करवाई गई। पहली शिफ्ट का एग्जाम सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा अपरान्ह 3 से शाम 6 बजे तक संपन्न हुई थी।
UGC NET Result 2026: रिजल्ट इन स्टेप्स से कर सकेंगे चेक
- स्टेप 1: यूजीसी नेट 2025 दिसंबर रिजल्ट जारी होते ही सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा।
- स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज में रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- स्टेप 3: इसके बाद एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
- स्टेप 4: अब रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकेंगे।
UGC NET Result 2026: तीन कैटेगरी के तहत क्वालीफाई होंगे अभ्यर्थी
यूजीसी नेट एग्जाम के द्वारा अभ्यर्थी तीन कैटेगरी के तहत क्वालीफाई होंगे। पहली कैटेगरी में अभ्यर्थी JRF एवं अपॉइंटमेंट एज असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता हासिल करेंगे। दूसरी कैटेगरी में अभ्यर्थी असिस्टेंट प्रोफेसर एवं पीएचडी में प्रवेश के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे। इसके अलावा तीसरी कैटेगरी में पीएचडी में एडमिशन के लिए पात्रता हासिल होगी।
NTA UGC NET result 2025: रिजल्ट के साथ कटऑफ भी होगा जारी
एनटीए की ओर से रिजल्ट के साथ ही कटऑफ भी जारी किया जायेगा। कटऑफ कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग जारी होगा। जो अभ्यर्थी तय कटऑफ अंक प्राप्त करेंगे केवल वे ही सफल माने जायेंगे।
UGC NET Result December 2025 Kab Aayega: 7.35 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा में लिया था भाग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा में 735592 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इन सभी उम्मीदवारों को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो कल यानी 4 फरवरी को खत्म हो जायेगा।
UGC NET Result Dec 2025: अंतिम उत्तर कुंजी को ध्यान में रखकर जारी होगा रिजल्ट
सभी परीक्षार्थियों को बता दें कि यूजीसी नेट रिजल्ट फाइनल आंसर की को ध्यान में रखकर जारी होगा। अंतिम उत्तर कुंजी सर्वमान्य होगी और इस पर किसी भी प्रकार से ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका नहीं दिया जायेगा।
UGC NET Final Answer Key 2025: फाइनल आंसर की आज हो सकती है जारी
रिजल्ट जारी होने के एक दिन पूर्व एनटीए की ओर से फाइनल आंसर की जारी कर दी जाती है। ऐसे में उम्मीद है कि आज शाम तक UGC NET Final Answer Key भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
UGC NET Result December 2025: यूजीसी नेट रिजल्ट कल होगा जारी?
एनटीए की ओर से ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई डिटेल के मुताबिक यूजीसी नेट दिसंबर सेशन का रिजल्ट कल यानी 4 फरवरी तक जारी कर दिया जायेगा। एनटीए की ओर से रिजल्ट डेट की घोषणा ऑफिशियल X अकाउंट पर ट्वीट कर की गई है।
यह भी पढ़ें- UGC NET Result December 2025: इस डेट तक जारी होगा यूजीसी नेट रिजल्ट, फाइनल आंसर कभी भी हो सकती है उपलब्ध