Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UKPSC APS Shorthand Result: एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी परीक्षा का रिजल्ट जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

    Updated: Tue, 03 Feb 2026 05:55 PM (IST)

    यूकेपीएससी की ओर से (UKPSC APS Shorthand Result) परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर ...और पढ़ें

    UKPSC APS Shorthand Result: यहां देखें पूरी जानकारी।

    UKPSC APS Shorthand Result: यहां देखें पूरी जानकारी।

    HighLights

    1. अपर निजी सचिव परीक्षा का रिजल्ट जारी।

    2. पीडीएप फॉर्मेट में जारी हुआ रिजल्ट।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की ओर से एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी-2024 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार (UKPSC APS Shorthand) की परीक्षा में शामिल हुए थे और रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब वे उम्मीदवार यूकेपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, यूकेपीएससी ने रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है।

    UKPSC APS Shorthand Result: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें रिजल्ट

    एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

    • रिजल्ट देखने एवं डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर विजिट करें।
    • अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
    • इसके बाद 'Additional Private Secretary Exam-2024' लिंक पर क्लिक करें।
    • लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
    • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

    यहां से डायरेक्ट डाउनलोड करें रिजल्ट

    इस दिन होगी मुख्य परीक्षा

    इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के लिए यूकेपीएससी की ओर से 14 मार्च, 2026 को मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। रिजल्ट में जारी रोल नंबर के आधार पर कुल 751 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया गया है। इसके साथ ही प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए समय-समय पर यूकेपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट अवश्य विजिट करते रहें। 

    इस दिन हुई थी परीक्षा

    यूकेपीएससी की ओर से (UKPSC APS Shorthand) प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 सितंबर से लेकर 16 अक्टूबर, 2025 के बीच किया गया था। ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे। अब वे पीडीएफ में अपने रोल नंबर की जांच कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: UGC NET December Result 2025: यूजीसी नेट का रिजल्ट यहां ugcnet.nta.ac.in होगा जारी, इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड