Union Bank SO Admit Card 2026: स्पेशलिस्ट ऑफिसर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम 6 सितंबर को
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिल्ट ऑफिसर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का एलान कर दिया है। परीक्षा का आयोजन 06 सितंबर को किया जाएगा।

Union Bank SO Admit Card 2026 OUT: 06 सितंबर को होगी परीक्षा।
HighLights
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने एसओ परीक्षा का एडमिट कार्ड किया जारी।
कुल 395 पदों पर भर्ती की जाएगी।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर SO की लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का एलान कर दिया है। स्पेशलिस्ट ऑफिसर की लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये Union Bank SO Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, इस भर्ती परीक्षा के जरिये स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कुल 395 पदों पर भर्ती की जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड का उपयोग करना होगा। उम्मीदवार 06 सितंबर तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इन 5 तरीकों से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
स्पेशलिस्ट ऑफिसर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे बताए गए 5 स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब Union Bank SO Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- सभी डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
कब होगी परीक्षा
लिखित परीक्षा का आयोजन विभिन्न एग्जाम सेंटर में 06 सितंबर, 2026 को किया जाएगा। इसके साथ ही सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जरूरी डिटेल जैसे अपना नाम, एग्जाम सेंटर का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की डेट एवं शिफ्ट आदि की जांच ध्यान से कर लें। परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ को जरूर साथ लेकर जाएं।
Union Bank SO Admit Card 2026 Direct Link
जो उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं। वे परीक्षा की तैयारी को बेहतर बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा रिविजन करें। इसके साथ ही पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्र और मॉक टेस्ट को भी हल करें। पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्र और मॉक टेस्ट को हल करने से आपको परीक्षा के स्वरूप को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।
