Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Board 10th, 12th Result 2024: यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटर रिजल्ट इस तरीके से कर सकेंगे चेक, नतीजे इसी माह में होंगे जारी

    Updated: Tue, 02 Apr 2024 02:47 PM (GMT+05:30)

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट कक्षा के बोर्ड रिजल्ट 20 अप्रैल 2024 तक घोषित किये जा सकते हैं। जिन छात्र ...और पढ़ें

    UP Board 10th, 12th Result 20 अप्रैल तक हो सकता है जारी।
    UP Board 10th, 12th Result 20 अप्रैल तक हो सकता है जारी।

    HighLights

    1. यूपी बोर्ड रिजल्ट 20 अप्रैल तक हो सकता है घोषित।
    2. रिजल्ट जारी होते ही ऑफिशियल वेबसाइट से चेक कर सकेंगे नतीजे।
    3. एसएमएस के माध्यम से भी प्राप्त किया जा सकेगा रिजल्ट।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी बोर्ड से 10वीं एवं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट 20 अप्रैल 2024 तक जारी कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि बोर्ड की ओर से कॉपियों का मूल्यांकन पहले ही पूरा हो चुका है जिसके बाद अब केवल रिजल्ट घोषित किया जाना है।

    यूपी बोर्ड 10th, एवं 12th रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होते ही छात्रों को इसे चेक करने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हम आपकी सहूलियत के रिजल्ट जांचने को लेकर कुछ जानकारी दे रहे हैं जिसको फॉलो कर आप आसानी से इसे प्राप्त कर सकेंगे।

    इस तरीके से चेक कर सकेंगे रिजल्ट

    • यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए आपको सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • इसके बाद आपको रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके सबमिट करना होगा।
    • जानकारी सबमिट करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

    एसएमएस से भी प्राप्त किया जा सकेगा परिणाम

    ऑफिशियल वेबसाइट के अतिरिक्त अभ्यर्थी एसएमएस के माध्यम से भी रिजल्ट की जांच कर सकेंगे। इसके लिए आपको बोर्ड की ओर से बताये गए नंबर पर रोल नंबर एवं अन्य डिटेल भरकर एसएमएस करना होगा, इसके कुछ समय पश्चात आपका रिजल्ट आपके इनबॉक्स में भेज दिया जाएगा।

    खबरें और भी

    इन डेट्स में आयोजित हुई थीं बोर्ड परीक्षाएं

    यूपी बोर्ड की ओर से इस वर्ष सबसे कम दिनों में दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं संपन्न करवाई गई। इस वर्ष बोर्ड की ओर से राज्यभर में केवल 12 कार्य दिवस में एग्जाम करवाए गए। हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं दो शिफ्ट में 22 फरवरी से 9 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थीं।

    यह भी पढ़ें- UP Board Result 2024: UPMSP बनाएगा पहले नतीजे जारी करने का रिकॉर्ड, एक दिन पहले ही पूरा हो गया मूल्यांकन