यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Board 10th 12th Result 2024 Link: यूपी बोर्ड 10वीं एवं 12वीं रिजल्ट हुआ घोषित, लिंक results.upmsp.edu.in पर हुआ एक्टिव
माध्यमिक शिक्षा परिषद् प्रयागराज मुख्यालय में आज दोपहर उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं एवं 12वीं कक्षा का रिजल्ट (UP Board 10th 12th Result 2024 Link) घोषित ...और पढ़ें

HighLights
- यूपी बोर्ड रिजल्ट आज दोपहर होगा घोषित।
- एक साथ घोषित होंगे हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के रिजल्ट।
- मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर की होगी आवश्यकता।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी बोर्ड से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड एग्जाम में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अहम है। माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज की ओर से यूपी बोर्ड 10वीं एवं 12वीं कक्षा का रिजल्ट आज दोपहर 2 बजे घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट बोर्ड अध्यक्ष के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित कर दिया गया है जिसके नतीजे चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक (UP Board Result 2024 Link) एक्टिव हो गया है। अब आप आप ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट की जांच के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
UP Board 10th, 12th Result 2024 डायरेक्ट लिंक
बोर्ड अध्यक्ष ने की रिजल्ट की घोषणा
यूपी बोर्ड रिजल्ट (UP Board 10th Result 2024 Link) की घोषणा माध्यमिक शिक्षा परिषद् प्रयागराज मुख्यालय में बोर्ड अध्यक्ष की ओर से घोषित किया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड अध्यक्ष के साथ ही अन्य सक्षम अधिकारी भी उपस्थित रहे हैं।
55 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ऐसे चेक करें परिणाम
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 घोषित होते ही छात्रों को परिणाम (UP Board 12th Result 2024 Link) सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर आपको जिस भी कक्षा का रिजल्ट चेक करना है उस लिंक पर क्लिक करें। अब आपको रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करना होगा। इसके बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे चेक कर सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।
.jpg)
वैकल्पिक तौर पर स्टूडेंट्स अपना परिणाम जागरणजोश के 10वीं, 12वीं और 10वीं/12वीं रिजल्ट लिंक से भी चेक कर सकते हैं।
पहली बार 20 अप्रैल को घोषित हुए रिजल्ट
इस वर्ष उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् की ओर से हाई स्कूल एवं इंटर की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 22 फरवरी से 9 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थीं। एग्जाम संपन्न होने के बाद से छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है जो आज खत्म हो जाएगा। यूपी बोर्ड की ओर से ऐसा पहली बार हो रहा है कि बोर्ड 20 अप्रैल को रिजल्ट करेगा।