Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Board Results 2026 Live OUT: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट Digilocker एवं upmsp.edu.in उपलब्ध, हाई स्कूल में 90.42 एवं इंटर में 80.38% पास

    Updated: Thu, 23 Apr 2026 04:45 PM (IST)

    यूपी बोर्ड 10th 12th क्लास का रिजल्ट आज यानी 23 अप्रैल को शाम 4 बजे जारी कर दिया गया है। नतीजे (UPMSP UP Board Result 2026) जारी होते ही स्टूडेंट्स बो ...और पढ़ें

    UPMSP UP Board Result 2026

    UPMSP UP Board Result 2026

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में भाग लेने वाले 52 लाख से अधिक स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। माध्यमिक शिक्षा परिषद् द्वारा जारी की गई नोटिस के अनुसार UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026 आज शाम 4 बजे जारी कर दिया गया है। रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद् मुख्यालय प्रयागराज से जारी किया गया है।  
    परिणाम की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई है। डायरेक्ट लिंक यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in एवं डिजीलॉकर की साइट digilocker.gov.in पर एक्टिव कर दिया गया है। ऐसे में स्टूडेंट्स रिजल्ट चेक करने के लिए अपना रोल नंबर से नतीजे चेक कर सकते हैं।