UP Board 10th 12th Result 2026 Live: यूपी बोर्ड हाई स्कूल इंटर रिजल्ट इन डेट्स में आने की उम्मीद, 52 लाख छात्रों का इंतजार होगा खत्म
यूपी बोर्ड की ओर से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट का रिजल्ट 19 से 19 अप्रैल के बीच जारी होने की उम्मीद है। रिजल्ट (UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026) की ऑफिशियल डेट बोर्ड द्वारा जल्द ही घोषित की जाएगी।

UPMSP 10th 12th Result 2026
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी बोर्ड 10th 12th बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 18 फरवरी से लेकर 12 मार्च 2026 तक करवाया गया है। दोनों ही कक्षाओं को मिलाकर 52 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने बोर्ड परीक्षाओं में भाग लिया है जिन्हें अब रिजल्ट (UPMSP Result 2026) जारी होने का इंतजार है। इन सभी स्टूडेंट्स के साथ ही इनके माता पिता को बता दें कि बोर्ड की ओर से कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है। ऐसे में नतीजे इसी महीने में जारी किये जायेंगे।
परिणाम की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश (UPMSP) की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर की जाएगी। नतीजे जारी होने के साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में टॉपर्स लिस्ट भी जारी होगी। दोनों ही कक्षाओं टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया जायेगा।
पिछले वर्ष का टूट सकता है रिकॉर्ड
इस बार पिछले वर्ष का रिकॉर्ड टूट सकता है। पिछले साल 10th में 90.11% और 12th में 81.15% स्टूडेंट्स पास हुए थे।
इस बार स्टेप मार्किंग के भी मिलेंगे अंक
यूपी बोर्ड द्वारा इस बार स्टेप मार्किंग के अंक भी मिलेंगे जिससे स्टूडेंट्स को फायदा मिलेगा। अब अगर छात्रों ने आधे सवाल का सही जवाब दिया होगा तो उसके लिए आधे अंक मिलेंगे।
UP Board Result 2026: अंक अपलोडिंग का कार्य जारी
माध्यमिक शिक्षा परिषद् की ओर से छात्रों के अंक अपलोडिंग का कार्य जारी है। प्रक्रिया पूरी होते ही स्टूडेंट्स का रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा।
UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026: 52 लाख स्टूडेंट्स को है रिजल्ट का इंतजार
इस बार यूपी बोर्ड परीक्षाओं में 52 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने परीक्षा में भाग लिया था। इन सभी को अब बेसब्री से नतीजे आने का इंतजार है।
up board result 2026 date: रिजल्ट जल्द होगा जारी
यूपी बोर्ड रिजल्ट जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ही कक्षाओं का परिणाम 19 से 29 अप्रैल के बीच कभी भी आ सकता है। जल्द ही माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) द्वारा डेट एवं टाइम की घोषणा की जाएगी।
UP Board Result 2026 Live: रिजल्ट का इंतजार होने वाला है खत्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक माध्यमिक शिक्षा परिषद् द्वारा परिणाम की घोषणा 19 से 29 अप्रैल 2026 के बीच होने की संभावना है।
UP Board Exam Result 2026: 52 लाख से अधिक छात्रों ने दी थी परीक्षा
यूपी बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 18 फरवरी से लेकर 12 मार्च 2026 तक करवाया गया था जिसमें 52 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। अब इन सभी को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो जल्द ही खत्म होने वाला है।
UP Board Result 2026: एक साथ आएगा दोनों कक्षाओं का रिजल्ट
माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश द्वारा दोनों ही कक्षाओं- 10th एवं 12th का रिजल्ट एक साथ जारी किया जायेगा। छात्र नतीजे आने के बाद रोल नंबर से परिणाम चेक करने के साथ ही मार्कशीट की प्रति डाउनलोड कर पाएंगे।
UPMSP RESULT 2026: एडमिट कार्ड रखें अपने पास
यूपी बोर्ड 10th 12th रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर की आवश्यकता होगी। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर याद नहीं है वे तुरंत ही अपना प्रवेश पत्र ढूंढ़कर अपने पास रख लें।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होंगे नतीजे
यूपी बोर्ड का रिजल्ट एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जायेगा। नतीजों के साथ ही बोर्ड की ओर से टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी।
रिजल्ट जारी होने की क्या है डेट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी बोर्ड की ओर से 10th 12th रिजल्ट की घोषणा 19 अप्रैल से 29 अप्रैल के बीच जारी होने की संभावना है।
सभी विषयों में 33 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य
यूपी बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में अलग अलग न्यनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। हाई स्कूल में एक विषय में फेल होने पर छात्रों को पास कर दिया जाता है।
UP Board 10th 12th Result 2026 Live: मूल्यांकन पूरा
यूपी बोर्ड की ओर से दोनों ही कक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। जल्द ही छात्रों का रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड कर लिया जाएगा जिसके बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी।
UP Board Result 2026: इंटरमीडिएट का परिणाम
पिछले साल इंटर में परीक्षा के सम्पूर्ण परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.15% रहा था। 2512576 संस्थागत् 85984 व्यक्तिगत् को मिलाकर कुल 2598560 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे।
UPMSP UP Board Result 2026: पिछले साल 10th का ऐसा रहा था रिजल्ट
पिछले वर्ष हाईस्कूल 90.11 फीसदी स्टूडेंट्स ने सफलता प्राप्त की थी। 2536104 रेगुलर, 9711 प्राइवेट के साथ = कुल 2545815 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे।
UP Board Result 2026: फेल स्टूडेंट्स ऐसे हो सकेंगे पास
ऐसे छात्र जो एक या दो विषयों में फेल हो जाते हैं उन्हें गलत कदम उठाने की जरूरत नहीं है। ऐसे छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद कंपार्टमेंट एग्जाम में भाग लेकर इसी साल परीक्षा पास कर सकेंगे और अपना साल खराब होने से बचा सकते हैं।
UP Board 10th 12th Result 2026: कॉपी करवा सकेंगे दोबारा चेक
अगर कोई छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद किसी विषय में प्राप्त अंक से संतुष्ट नहीं होगा तो वे स्क्रूटिनी फॉर्म भरकर दोबारा से अपनी कॉपी को रीचेक करवा सकेंगे।
UP Board Result 2026: पास होने के लिए न्यूनतम अंक
यूपी बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटर में पास होने के लिए छात्रों को सभी विषयों में न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना आवश्यक है। अंक थ्योरी एवं प्रैक्टिकल एग्जाम में अलग अलग प्राप्त करना होगा।
UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026: ऑफिशियल डेट एवं समय की घोषणा कब?
यूपी बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी होने की ऑफिशियल डेट एवं समय की जानकारी रिजल्ट जारी होने के एक दिन पहले दी जाती है। ऐसे में स्टूडेंट्स वेबसाइट या इस पेज पर नजर बनाये रखें।
UP Board 10th 12th Result 2026: इंतजार होने वाला है खत्म
यूपी बोर्ड 10th 12th रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 19 से 29 अप्रैल के बीच कभी भी नतीजों की घोषणा की जा सकती है।
UPMSP UP Board Result 2026 Live: दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट एक साथ होगा जारी
up board high school intermediate Result एक साथ जारी किया जायेगा। इसके बाद दोनों ही कक्षाओं के स्टूडेंट्स नतीजे चेक कर सकेंगे।
UP Board Toppers List 2026 LIVE: टॉपर्स को राज्य सरकार करेगी सम्मानित
टॉप पोजीशन हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को सम्मानित किया जायेगा। राज्य सरकार की ओर से इस वर्ष राज्य में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को नकद धनराशि के साथ ही लैपटॉप/ टैबलेट देकर सम्मानित किया जाएगा।
UP Board 10th 12th Result 2026: रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी होने के साथ ही हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी। टॉपर्स के नाम सामने आते ही इस पेज पर अपडेट कर दिए जाएंगे।
UP Board 10th 12th Result 2026: एडमिट कार्ड ढूंढ़कर रख लें पास
जो छात्र अपना रोल नंबर भूल गए हैं वे अपना प्रवेश पत्र ढूंढ़कर अपने पास रख लें। इससे आपको रिजल्ट चेक करने के समय किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
UPMSP UP Board Result 2026: रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी डिटेल
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए केवल रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
how to check up board result: डिजीलॉकर से भी चेक कर सकेंगे रिजल्ट
ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा रिजल्ट डिजीलॉकर एप एवं वेबसाइट पर भी जारी किया जायेगा। छात्र इसका उपयोग करके भी परिणाम की जांच कर सकेंगे।
UPMSP 10th 12th Result 2026: रिजल्ट जारी होते ही इन साइट पर लिंक होगा एक्टिव
यूपी बोर्ड 10th 12th रिजल्ट 2025 UPMSP की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया जायेगा।
- www.upmsp.edu.in
- result.digilocker.gov.in
UP Board Exam Result 2026: नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में होंगे जारी
बोर्ड की ओर से रिजल्ट बोर्ड अध्यक्ष व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होगा।
UP Board Result 2026 LIVE: इन डेट्स के बीच नतीजे आने की उम्मीद
रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट का रिजल्ट 19 से 29 अप्रैल के बीच जारी किया जा सकता है।
UPMSP UP Board Result 2026: ऑफिशियल डेट की घोषणा जल्द
बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी होने से पहले ऑफिशियल डेट एवं समय की घोषणा की जाएगी।
UP Board 10th 12th Result 2026: यूपी बोर्ड रिजल्ट जल्द ही होगा घोषित
माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश द्वारा 10th एवं 12th क्लास का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है।