Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Board Date Sheet: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा डेटशीट जारी, जानें किस डेट में होगा किस विषय का पेपर

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Fri, 08 Dec 2023 10:48 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज 7 दिसंबर को यूपी बोर्ड मैट्रिक और इंटर परीक्षा का शेड्यूल (UP Board Date Sheet 2024) आधिकारिक वेबसाइट ...और पढ़ें

    UP Board Date Sheet: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का शेड्यूल जारी, 22 Feb से शुरू होंगे एग्जाम
    UP Board Date Sheet: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का शेड्यूल जारी, 22 Feb से शुरू होंगे एग्जाम

    HighLights

    1. दसवीं कक्षा में पहले दिन होगा हिंदी विषय का पेपर
    2. 12वीं कक्षा में पहले दिन और पहली पाली में होगा सैन्य विज्ञान का पेपर
    3. शेड्यूल डाउनलोड करने के लिए परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर सकते हैं विजिट

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का (UPMSP, UP Board 10th 12th Exam 2024 Date Sheet) टाइमटेबल जारी कर दिया गया है। परीक्षाएं 22 फरवरी, 2024 से शुरू होंगी, जो कि 09 मार्च, 2024 तक चलेंगी। टाइम टेबल UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट https://upmsp.edu.in पर जारी किया गया है। एग्जाम में शामिल होने जा रहे छात्र-छात्राएं पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप नीचे दी गयी टेबल से सभी विषयों के पेपर और डेट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

    यहां से देखें 10वीं, 12वीं टाइम टेबल 

    डेट  10वीं/विषय  12वीं/विषय
    22 फरवरी 2024 हिंदी/ प्रारंभिक हिंदी, वाणिज्य हिंदी सैन्य विज्ञान, हिंदी, सामान्य विज्ञान
    23 फरवरी 2024 पालि, अरबी, फारसी, संगीत गायन नागरिक शास्त्र, कृषि शस्य विज्ञान
    27 फरवरी 2024 गणित, ऑटोमोबाइल्स कुकरी, परिधान रचना एवं सज्जा सहित अन्य विषय, व्यवसाय अध्ययन, गृह विज्ञान
    28 फरवरी 2024 संस्कृत, संगीत वादन अर्थशास्त्र, चित्रकला, रंजनकला
    29 फरवरी 2024 विज्ञान, कृषि लेखाशास्त्र, पाली, अरबी, फारसी, जीव विज्ञान, गणित
    1 मार्च 2024 मानव विज्ञान, एनसीसी उर्दू, गुजराती, पंजाबी सहित अन्य भाषाई विषय, मानव विज्ञान
    2 मार्च 2024 हेल्थ केयर, खुदरा व्यापार मोबाइल रिपेयर।।।। संगीत गायन, संगीत वादन, नृत्यकला, अंग्रेजी
    4 मार्च 2024 अंग्रेजी, सुरक्षा कंप्यूटर, शस्य विज्ञान, कृषि वनस्पति एवं कृषि अर्थशास्त्र, भौतिक विज्ञान, मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र
    5 मार्च 2024 गृह विज्ञान, कंप्यूटर कुकरी, परिधान रचना एवं सज्जा सहित अन्य विषय, भूगोल, कृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान, कृषि जंतु विज्ञान
    6 मार्च 2024 चित्रकला, रंजनकला, आईटी, आईटीईएस काष्ठ शिल्प, ग्रन्थ शिल्प, कुकरी सहित अन्य विषय, इतिहास, कृषि अभियंत्रण, कृषि पशुपालन तथा पशु चिकित्सा विज्ञान
    7 मार्च 2024 सामाजिक विज्ञान, सिलाई कुकरी, परिधान रचना एवं सज्जा सहित अन्य विषय, रसायन विज्ञान, समाजशास्त्र
    9 मार्च 2024 गुजराती उर्दू सहित अन्य भाषा, इलेक्ट्रीशियन, आपदा प्रबंधन, सोलर सिस्टम रिपेयर, प्लम्बर कुकरी, परिधान रचना एवं सज्जा सहित अन्य विषय, कृषि गणित तथा प्रारंभिक सांख्यिकी, कृषि रसायन विज्ञान

    इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड करें यूपी बोर्ड एग्जाम की डेटशीट 

    यूपी बोर्ड डेटशीट से जुड़ा नोटिफिकेशन चेक करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

    UP Board Date Sheet 2024: दो पालियों में होगी परीक्षा 

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज, 7 दिसंबर को यूपी बोर्ड मैट्रिक और इंटर परीक्षा का शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। जारी डेट शीट के अनुसार, यूपी बोर्ड परीक्षाएं 22 फरवरी, 2025 से 9 मार्च तक सभी तिथियों पर दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

    UP Board 10th Date Sheet 2024: हाईस्कूल में पहले दिन होगा हिंदी का पेपर

    यूपीएमएसपी की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, पहले दिन यानी कि 22 फरवरी, 2024 को 10वीं बोर्ड परीक्षा पहली पाली में हिंदी और प्राथमिक हिंदी विषय की परीक्षा होगी। इसके बाद 23 फरवरी, 2024 को पालि, अरबी, फारसी का एग्जाम कंडक्ट कराया जाएगा।

    खबरें और भी

    UP Board 12th Date Sheet 2024: इंटरमीडिएट में पहले दिन होगा सैन्य विज्ञान का पेपर

    कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा सैन्य विज्ञान विषय के साथ शुरू होगी। पहले दिन यानी कि 22 फरवरी, 2024 को दूसरी पाली में हिंदी और सामान्य हिंदी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद 23 फरवरी, 2024 को नागरिक शास्त्र की परीक्षा होगी।