Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Board Exam: स्टूडेंट्स तेज कर दें तैयारी, फरवरी में होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, जल्द जारी होगा टाइमटेबल

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Wed, 13 Sep 2023 12:32 PM (GMT+05:30)

    UP Board Exam 2024 अगर पिछले वर्षों के पैर्टन पर गौर करें तो दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी और मार्च में होती हैं। इसलिए संभव है कि इस साल ...और पढ़ें

    UP Board Exam 2024: फरवरी में होगी यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं
    UP Board Exam 2024: फरवरी में होगी यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं

    HighLights

    1. फरवरी-मार्च में हो सकती हैं परीक्षाएं
    2. यूपी बोर्ड जल्द जारी करेगा डेटशीट
    3. पोर्टल पर जाकर कर पाएंगे डाउनलोड

     एजुकेशन डेस्क। UP Board Exam 2024: यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं के परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी तेज कर दें। परीक्षाओं के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। अभी कुछ समय बाद पहले प्रायोगिक और फिर थ्योरी के एग्जाम शुरू हो जाएंगे। हालांकि, अभी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने अभी तक यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं डेट शीट 2024 की घोषणा नहीं की है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जल्द ही एग्जाम की डेटशीट सहित डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद स्टूडेंट्स को मालूम पड़ जाएगा कि किस दिन पर कौन सी परीक्षा होनी है।

    वहीं, अगर पिछले वर्षों के पैर्टन पर गौर करें तो दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी और मार्च में होती हैं। इसलिए संभव है कि इस साल भी ऐसा ही हो। हालांकि, सटीक जानकारी के लिए स्टूडेंट्स को बोर्ड की ओर से जारी होने वाले नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा। बता दें कि पिछले साल, कक्षा 10 और 12 के लिए यूपी बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित की गई थी। इसके बाद नतीजों का एलान किया गया था।

    CBSE Board Exam 2024: फरवरी में होगी सीबीएसई की परीक्षाएं

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने घोषणा की है कि सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2024 और 12वीं की परीक्षाएं 2024 15 फरवरी से आयोजित की जाएंगी और 10 अप्रैल को परीक्षा समाप्त होने की उम्मीद है। इस संबंध में सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह जानकारी दी थी कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 लगभग 55 दिनों की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने एनुअल एग्जाम 2024 के लिए सीबीएसई कक्षा 10, 12 के सैंपल पेपर भी जारी कर दिए हैं। स्टूडेंट्स पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा फिलहाल बोर्ड की ओर से प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए फॉर्म जारी किए गए हैं, जिन्हें छात्र-छात्राओं को भरकर सबमिट करने हैं।