विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 7,526 परीक्षा केंद्रों की लिस्ट जारी, 28 अक्टूबर तक आपत्ति दर्ज करने का मौका

Published: Tue, 27 Oct 2026 09:34 AM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2026 09:11 AM (IST)

यूपीएमएसपी की ओर से UPMSP Board Exam Centre List 2027 जारी कर दी गई है। जो छात्र या अभिभावक प्रस्तावित ...और पढ़ें

UP Board Exam 2027: यहां पढ़ें पूरी खबर।

UP Board Exam 2027: यहां पढ़ें पूरी खबर।

HighLights

  1. यूपी बोर्ड ने 7,526 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की।

  2. छात्र upmsp.edu.in पर केंद्र सूची देख सकते हैं।

  3. 28 अक्टूबर तक आपत्ति दर्ज करने का मौका।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों एवं अभिभावकों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से UP Board Class 10 Exam और UP Board Class 12 Exam के लिए कुल 7,526 परीक्षा केंद्रों की लिस्ट जारी कर दी गई है।

जो छात्र UP Board Exam 2027 की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। वे यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर आवंटित परीक्षा केंद्रों की सूची देख सकते हैं। इसके साथ ही अगर कोई छात्र आवंटित परीक्षा केंद्र से संतुष्ट नहीं है, तो वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आपत्ति भी दर्ज करवा सकते हैं।

7,526 परीक्षा केंद्रों की लिस्ट जारी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कुल 7,526 परीक्षा केंद्रों की लिस्ट जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट के जरिये आवंटित परीक्षा केंद्रों की लिस्ट देख सकते हैं। बोर्ड द्वारा आवंटित किए गए विद्यालयों में कुल 862 राजकीय विद्यालय, 3,276 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय और 3,388 वित्तविहीन विद्यालयों को शामिल किया गया है।

UP Board Center List 2027 Link 

इस डेट तक आपत्ति दर्ज करने का मौका

अगर कोई छात्र परीक्षा केंद्र और छात्र आवंटन को लेकर संतुष्ट नहीं है, तो वे इसके लिए आपत्ति भी दर्ज करवा सकते हैं। छात्रों, अभिभावकों, प्रधानाचार्य और शिक्षक 28 अक्टूबर तक आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। हालांकि आपत्ति दर्ज करने के लिए इसका कारण और जरूरी साक्ष्य को भी दर्ज करना होगा। सभी छात्रों, अभिभावकों, प्रधानाचार्य और शिक्षकों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय के भीतर आपत्ति अवश्य दर्ज करवा लें।

इस डेट तक जारी होगी फाइनल लिस्ट

यूपी बोर्ड की ओर से फाइनल एग्जाम सेंटर लिस्ट 27 नवंबर, 2026 तक वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। इसके अलावा, संशोधित सूची 16 नवंबर तक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। इस लिस्ट के लिए 21 नवंबर, 2026 तक छात्रों को आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया जाएगा। आपत्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद बोर्ड द्वारा वेबसाइट पर 27 नवंबर तक फाइनल लिस्ट अपलोड की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: CBSE Board Exam Dates 2027: सीबीएसई बोर्ड 10th-12th डेटशीट होने वाली है जारी, रहें तैयार; केवल 4 स्टेप्स में कर पाएंगे डाउनलोड

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।