Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Board Exams 2025: यूपी बोर्ड ने मॉडल क्वैश्चन पेपर किए जारी, upmsp.edu.in पर करें डाउनलोड,

    Updated: Wed, 18 Dec 2024 02:18 PM (IST)

    यूपी बोर्ड की ओर से अगले महीने यानी कि जनवरी 2025 से प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। बोर्ड की ओर प्रैक्टिक एग्जाम के लिए डेट का एलान कर दिया गया ...और पढ़ें

    UP Board Exams 2025: यूपी बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए मॉडल प्रश्न पत्र किए जारी
    UP Board Exams 2025: यूपी बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए मॉडल प्रश्न पत्र किए जारी

    HighLights

    1. 24 फरवरी से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं
    2. दो पालियों में आयोजित की जाएंगी परीक्षाएं
    3. दसवीं कक्षा में पहले दिन होगा हिंदी का पेपर

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं के लिए मॉडल क्वैश्चन पेपर जारी कर दिए हैं। यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए हिंदी, इंग्लिश, साइंस, ज्योग्राफी, हिस्ट्री समेत अन्य विषयों के लिए यह प्रश्न पत्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर रिलीज किए हैं। परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्र-छात्राएं इसे पोर्टल पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही इसकी मदद से परीक्षा का पैटर्न समझ सकते हैं। यह समझ सकते हैं कि परीक्षा में किस तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं, इससे उन्हें तैयारी करने में मदद मिल सकती है।

    यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च, 2025 के बीच आयोजित की जाएंगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 8:30 से शुरू होगी, जो कि 11:45 बजे तक चलेगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 से 5:15 बजे तक संचालित की जाएगी। प्रायोगिक परीक्षाएं 21 जनवरी से 5 फरवरी, 2025 तक कराई जाएंगी।

    UP Board Class 10th and 12th Exam Time Table 2025: दसवीं कक्षा में पहले दिन होगा हिंदी का पेपर

    यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा की शुरुआत हिंदी विषय से होगी। यह पेपर सुबह की शिफ्ट में कराया जाएगा, वहीं, 12वीं कक्षा के लिए शिफ्ट 1 में सैन्य विज्ञान और शिफ्ट 2 में हिंदी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। डिटेल में टाइमटेबल की जांच करने के लिए परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शेड्यूल चेक कर सकते हैं। परीक्षार्थी एक बात का ध्यान रखें कि एग्जाम में शामिल होने के लिए उन्हें प्रवेश पत्र की जरूरत पड़ेगी। यह हॉल टिकट स्टूडेंट्स संबंधित स्कूलों से प्राप्त कर सकेंगे। ज्यादा जानकारी के लिए छात्र-छात्राएं स्कूलों से संपर्क कर सकते हैं। 

    UP Board Exam Date Sheet 2025: रिवीजन के लिए निर्धारित करें समय 

    मॉडल क्वैश्चन पेपर के अलावा यूपी बोर्ड के छात्र-छात्राओं को एक बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि वे अभी से अपनी तैयारी को तेज कर दें। परीक्षाएं 24 फरवरी, 2025 से शुरू होनी है। ऐसे में उनके पास फिलहाल लगभग 2 महीने का वक्त है तो कैंडिडेट्स इसके अनुसार अपना एक टाइमटेबल बना लें। इसमे यह तय कर लें कि किस सब्जेक्ट के लिए कितना समय रहेगा। साथ ही टफ टॉपिक के लिए आप कितना समय दे सकते हैंं। इसके अलावा, परीक्षार्थियों को रिवीजन के लिए भी अलग से समय सेव करके रखना होगा, जिससे वे तैयारी को फाइनल टच दे सकें।  

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: NEET UG 2025: नीट यूजी परीक्षा से जुड़ा अहम नोटिस NMC ने किया जारी, जल्द होगा एग्जाम के पैटर्न पर फैसला