Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं में फेल 9 लाख स्टूडेंट्स फेल, जानें अब आगे क्या हैं विकल्प

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Wed, 26 Apr 2023 02:53 PM (GMT+05:30)

    UP Board Result 2023 स्टूडेंट्स ध्यान दें कि एक या एक से अधिक परीक्षाओं में असफल होने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा ...और पढ़ें

    UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड दसवीं में 89.78% स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
    UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड दसवीं में 89.78% स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

    एजुकेशन डेस्क। UP Board Result 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने बीते दिन, 25 अप्रैल, 2023 को यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित किए हैं। यूपी बोर्ड के परिणाम 2023 के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इंटरमीडिएट में 75.52% और हाई स्कूल परीक्षा में 89.78% उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं दोनों कक्षाओं को मिलाकर लगभग 9 लाख स्टूडेंट्स एग्जाम में फेल हो गए हैं। अगर आंकड़ों को देखें तो कुल उपस्थित उम्मीदवारों में से 2.92 लाख स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा पास नहीं कर सकते हैं। वहीं, 12वीं में यह संख्या 6.29 लाख रही है।

    यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 देखने के लिए लिंक पर करें क्लिक

    यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 देखने के लिए लिंक पर करें क्लिक

    जागरणजोश पर यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 देखने के लिए लिंक पर करें क्लिक

    जागरणजोश पर यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 देखने के लिए लिंक पर करें लिंक

    कंपार्टमेंट एग्जाम में हो सकते हैं शामिल 

    स्टूडेंट्स ध्यान दें कि एक या एक से अधिक परीक्षाओं में असफल होने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 में एक या दो विषयों में फेल होने वाले छात्र- छात्राओं को कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। उम्मीद है कि बोर्ड मई या जून में कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करेगा। हालांकि, अभी आधिकारिक शेड्यूल की घोषणा नहीं की गई है।

    यह भी पढ़ें: UP Board Toppers List 2023: 100 सालों में पहली बार यूपी बोर्ड ने जारी किए सबसे तेज नतीजे, चेक करें टॉपर लिस्ट

    मार्क्स से खुश नहीं होने पर करा सकते हैं स्क्रूटनी

    अगर छात्र-छात्राएं अपने यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2023 से संतुष्ट नहीं हैं तो स्क्रूटनी के लिए भी आवेदन कर सकते हैं, जिसमें उत्तर पुस्तिका का पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा और यदि कुछ भी गलत पाया जाता है तो उसे छात्रों के कुल अंकों में सुधार किया जाएगा।