Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Board Result 2024: इंतजार खत्म, यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट हुआ घोषित, ऐसे करें चेक

    Updated: Sat, 20 Apr 2024 02:12 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट (UP Board Result 2024) घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट घोषित ...और पढ़ें

    UP Board Result 2024: इन स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट, लिंक upresults.nic.in पर
    UP Board Result 2024: इन स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट, लिंक upresults.nic.in पर

    HighLights

    1. यूपी बोर्ड रिजल्ट आज दोपहर में होगा घोषित।
    2. रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर की होगी आवश्यकता।
    3. 55 लाख स्टूडेंट्स का एक साथ घोषित होगा परिणाम।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट (UP Board Result 2024) आज दोपहर 2 बजे घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in एवं upresults.nic.in पर घोषित किया गया है। अब छात्र-छात्राएं इन वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए हम यहां पर रिजल्ट चेक करने के तरीके को बता रहे हैं, इसको फॉलो कर आप आसानी से अपने रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।

    UP Board Result 2024 OUT- नतीजे चेक करने के लिए यहां क्लिक करें।

    वेबसाइट और एमएसएम से करें नतीजे

    आपको बता दें यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आप ऑफलाइन माध्यम से एसएमएस के माध्यम से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- UP Board Toppers List 2024 LIVE: यूपी बोर्ड हाई स्कूल, इंटरमीडिएट रिजल्ट घोषित, नतीजों के जारी हुई टॉपर्स लिस्ट

    ऑफिशियल वेबसाइट से रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in एवं upresults.nic.in पर विजिट करना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर आपको जिस भी कक्षा (10वीं या 12वीं) का रिजल्ट चेक करना है उस पर क्लिक करें। अब आपको नए पेज पर रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करना होगा इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही मार्कशीट की प्रति भी डाउनलोड कर सकेंगे।

    वैकल्पिक तौर पर स्टूडेंट्स अपना परिणाम जागरणजोश के 10वीं, 12वीं और 10वीं/12वीं रिजल्ट लिंक से भी चेक कर सकते हैं।

    55 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार इंतजार खत्म

    इस वर्ष यूपी बोर्ड मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट कक्षाओं को मिलाकर 55 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने परीक्षाओं में भाग लिया था। बोर्ड परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी से 9 मार्च 2024 तक किया गया था। इन सभी स्टूडेंट्स का परिणाम आज दोपहर 2 बजे समाप्त होने वाला है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- UP Board 10th 12th Result 2024 LIVE: यूपी बोर्ड हाई स्कूल, इंटर जल्द, बुकमार्क करें इन वेबसाइट्स को