Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Board Time Table: 24 फरवरी से शुरू होंगी यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं, जानें किस डेट में किस विषय का होगा पेपर

    Updated: Mon, 25 Nov 2024 12:53 PM (IST)

    माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश प्रयागराज की ओर से बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल जारी किया जा चुका है। यूपी बोर्ड 10th क्लास की बोर्ड परीक्षाएं ...और पढ़ें

    UP Board Time Table 2025 class 10 यहां से करें डाउनलोड।
    UP Board Time Table 2025 class 10 यहां से करें डाउनलोड।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी बोर्ड कक्षा 10 वीं की परीक्षाओं में भाग लेने जा रहे छात्र-छात्राओं के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश की ओर से टाइम टेबल जारी किया जा चुका है। डेटशीट के अनुसार उत्तर प्रदेश में दसवीं की कक्षाओं के लिए बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत 24 फरवरी 2025 से की जाएगी। 10th क्लास का पहला पेपर हिंदी, प्रारंभिक हिंदी का आयोजित किया जायेगा। 10th क्लास का अंतिम पेपर 12 मार्च को आयोजित किया जायेगा।

    डेट एवं विषय के अनुसार पूरा टाइम टेबल यहां से करें चेक

    जो भी छात्र परीक्षाओं में भाग लेने जा रहे हैं वे किस डेट में किस विषय का पेपर आयोजित किया जायेगा उसकी पूरी डिटेल यहां से चेक कर सकते हैं।

    UP Board 10th Time Table 2025 

    डेट विषय (पहली पाली)  विषय (दूसरी पाली)
    24 फरवरी 2025 हिंदी, प्रारंभिक हिंदी हेल्थ केयर
    28 फरवरी 2025 पाली, अरबी, फारसी संगीत गायन 
    1 मार्च 2025  गणित ऑटोमोबाइल, कॉमर्स
    3 मार्च 2025  संस्कृत संगीत वादन
    4 मार्च 2025  विज्ञान कृषि
    5 मार्च 2025  मानव विज्ञान एनसीसी
    6 मार्च 2025  रिटेल ट्रेडिंग (खुदरा व्यापर) मोबाइल रिपेयर
    7 मार्च 2025  अंग्रेजी  सुरक्षा
    8 मार्च 2025  गृह विज्ञान (केवल लड़कियों के लिए) कंप्यूटर
    10 मार्च 2025 चित्रकला,  रंजनकला आईटी,  आईटीईएस 
    11 मार्च 2025 सामाजिक विज्ञान सिलाई
    12 मार्च 2025  गुजराती, उर्दू, पंजाबी, बांग्ला, आसामी, मराठी, उड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, सिंधी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, नेपाल   इलेक्ट्रीशियन, आपदा प्रबंधन, सोलर सिस्टम रिपेयर, प्लम्बर  

    UP Board Time Table 2025 PDF डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

    दो शिफ्ट में होंगी परीक्षाएं

    यूपी बोर्ड की ओर से बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा की टाइमिंग सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक रहेगी वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 तक किया जाएगा।

    खबरें और भी

    परीक्षा से कुछ दिन पूर्व स्कूल से प्राप्त कर लें एडमिट कार्ड

    जो भी छात्र बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने जा रहे हैं उनके एडमिट कार्ड एग्जाम से कुछ दिन पूर्व आपके स्कूल में भेज दिए जाएंगे। सभी छात्र छात्राएं अपने स्कूल में जाकर क्लास टीचर/ प्रिंसिपल से संपर्क करके अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे। छात्र ध्यान रखें कि वे एग्जाम सेंटर पर अपना प्रवेश पत्र अवश्य साथ लेकर जाएं, एडमिट कार्ड नहीं होने की स्थिति में आपको परीक्षा में बैठने से रोक दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें -  UP Board Time Table 2025: जानें किस तिथि में किस विषय की होगी परीक्षा, यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का पूरा टाइम टेबल यहां से करें चेक