Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Board Topper Prize Money 2026: यूपी बोर्ड टॉपर्स पर होगी पैसों की बरसात, डिस्ट्रिक्ट लेवल पर भी किया जाएगा सम्मान

    Updated: Fri, 24 Apr 2026 09:02 AM (IST)

    यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं एवं बारहवीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। कक्षा दसवीं की परीक्षा में कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा ने और कक्षा बारहवीं की परीक्षा ...और पढ़ें

    UP Board Result 2026: क्या मिलेगा इनाम?

     UP Board Result 2026: क्या मिलेगा इनाम?

    HighLights

    1. स्टेट टॉपर को एक लाख रुपये दिए जाएंगे।

    2. जिले में टॉप करने वाले छात्रों को भी मिलेगा सम्मान।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी बोर्ड कक्षा 10वी एवं 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए लगभग 52 लाख छात्रों की नजर सिर्फ बोर्ड एग्जाम रिजल्ट पर टिकी हुई थी। हालांकि अब यूपी बोर्ड ने कक्षा दसवीं और कक्षा बाहरवीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार कक्षा दसवीं में छात्रों का पास प्रतिशत 90.42 और कक्षा 12वीं में छात्रों का पास प्रतिशत 80.38 रहा है। 

    यूपी बोर्ड की परीक्षा में पूरे राज्य में टॉप करने वाले छात्रों को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से नकद पुरस्कार राशि व अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे। यहीं नहीं यूपी बोर्ड की परीक्षा में पूरे जिले में टॉप करने वाले छात्रों की मेहनत को भी जाया नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार की ओर से जिले में उच्च प्रदर्शन करने वाले छात्रों के लिए भी इनाम की सुविधा की गई है। आएये जानते हैं यूपी बोर्ड टॉपर को राज्य सरकार की ओर से क्या-क्या सुविधाएं दी जाएगी। 

    राज्य सरकार की ओर से मिलेगा तोहफा

    यूपी बोर्ड की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को राज्य सरकार की ओर से कई तोहफे दिए जाएंगे। जो छात्र स्टेट टॉपर बनेंगे उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से एक लाख रुपये नकद पुरस्कार, लैपटॉप और सम्मान-पत्र दिया जाएगा। किसी भी छात्र के लिए यह एक बहुत बड़ी रकम है। इस इनाम की मदद से छात्रों को अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलेगी। 

    जिला टॉपर को भी दिया जाएगा सम्मान

    पूरे राज्य में टॉप करने वाले छात्रों के साथ-साथ जिले में टॉप करने वाले छात्र को भी उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सम्मान व पुरस्कार दिया जाएगा। जिले में टॉप करने वाले छात्रों को 21,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा जिला टॉपर को प्रशस्ति-पत्र भी दिया जाएगा और उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

    खबरें और भी

    खत्म हुआ रिजल्ट का इंतजार

    इस साल दोनों कक्षाओं यानी 10वीं एवं 12वीं को मिलाकर परीक्षा में कुल 53 लाख छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा में शामिल हुए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा डिजीलॉकर से भी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें: LIVE Jharkhand Board Result 2026: जैक बोर्ड क्लास 10th 12th रिजल्ट कभी भी आने की उम्मीद, लिंक jacresults.com पर होगा एक्टिव