Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Police Bharti 2023: कितने दिन में आएगा यूपी पुलिस 52000 काॅन्स्टेबल भर्ती नोटिफिकेशन, जांच लें यहां

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Wed, 19 Jul 2023 12:16 PM (IST)

    UP Police Bharti 2023 सूचना के जारी होते ही उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो ...और पढ़ें

    UP Police Bharti 2023: यूपी पुलिस में 52 हजार कॉन्स्टेबल भर्ती नोटिफिकेश जल्द जारी होने वाला है।
    UP Police Bharti 2023: यूपी पुलिस में 52 हजार कॉन्स्टेबल भर्ती नोटिफिकेश जल्द जारी होने वाला है।

    एजुकेशन डेस्क। UP Police Bharti 2023: यूपी पुलिस में 52 हजार कॉन्स्टेबल भर्ती नोटिफिकेशन की राह देख रहे उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। संभवना जताई जा रही थी कि कि शनिवार, 15 जुलाई, 2023 को वैकेंसी के लिए आधिकारिक सूचना जारी की जा सकती है। यह उम्मीद इसलिए जताई जा रही है कि कुछ समय पहले प्रशासन की ओर से ही यह कहा गया था कि भर्ती का नोटिफिकेशन पंद्रह जुलाई तक घोषित कर दिया जाएगा। इस आधार पर उम्मीद जताई जा रही है कि आज सूचना जारी कर दी जाए। हालांकि, सटीक डेट की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर विजिट करते रहना चाहिए। वहीं, जैसे ही सूचना जारी होगी तो उसके बाद ही, उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उम्मीदवार पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म भर पाएंगे। इसके बाद उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करके एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करना होगा। 

    यह भी पढ़ें - UP Police Sipahi Bharti 2023: मिल सकती है उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती आयु सीमा छूट! पढ़ें अपडेट

    UP Police Bharti 2023: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए मांगी है ये शैक्षणिक योग्यता

    यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं पास होना चाहिए। इन पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 22 साल के बीच हो सकती है। हालांकि, एज लिमिट की सही जानकारी उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन के बाद ही मालूम पड़ सकती है।

    UP Police Bharti 2023: यूपीआयु सीमा में छूट की मांग कर रहे हैं अभ्यर्थी 

    यूपी कॉन्स्टेबल भर्ती में आयु सीमा में उम्मीदवार छूट की मांग कर रहे हैं। उम्मीदवारों का कहना है कि कोराना काल के चलते पिछले काफी समय से भर्तियां नहीं हुई हैं, वहीं अब उनकी उम्र ज्यादा हो चुकी है। ऐसे में इस भर्ती में उम्मीदवारों को दो से तीन साल की छूट मिलनी चाहिए।  हालांकि, उन्हें यह छूट मिलेगी या नहीं इसकी तो जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही मिल पाएगी।  

    यह भी पढ़ें: UP Police: तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स, किसी भी वक्त जारी हो सकता है यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन

    खबरें और भी