Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Police Bharti 2024: यूपी पुलिस में 12 हजार से ज्यादा पदों पर महिलाओं की होगी नियुक्ति, नोटिफिकेशन हुआ जारी

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Sat, 23 Dec 2023 04:31 PM (GMT+05:30)

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से कॉन्स्टेबल के 60 हजार से ज्यादा पदों के लिए अधिसूचना आज जारी कर दी गयी है। नोटिफिकेशन जा ...और पढ़ें

    UP Police Bharti 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी। (Image-freepik)
    UP Police Bharti 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी। (Image-freepik)

    HighLights

    1. यूपी पुलिस में 60 हजार सिपाही पदों के लिए कभी भी जारी हो सकता है नोटिफिकेशन।
    2. महिलाओं के लिए 12 हजार से ज्यादा पद होंगे रिक्त।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का इंतजार लाखों युवा बेसब्री से कर रहे हैं जो अब खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से 60 हजार से अधिक सिपाही के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। भर्ती के लिए अधिसूचना UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया गया है।

    अधिसूचना जारी होने के साथ ही आवेदन तिथियों को भी घोषित कर दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 दिसंबर 2023 से 16 जनवरी 2024 तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे।

    UP Police Recruitment 2024: UP की DG ने भी इस सप्ताह नोटिफिकेशन जारी होने की जताई थी उम्मीद

    उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल के 62,244 पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश की DG रेणुका मिश्रा की ओर से भी जानकारी दी गयी थी। जानकारी के अनुसार इस कॉन्स्टेबल पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना इसी सप्ताह जारी किया जा सकता है जो अब पुलिस विभाग की ओर से जारी कर दिया गया है। 

    UP Police Bharti 2023: 62 हजार से ज्यादा पदों पर होनी है भर्ती

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की और से यह भर्ती कॉन्स्टेबल, SI सहित विभिन्न पदों पर निकाली जानी है। भर्ती के कुल पदों की संख्या 62,244 है। इसमें से पुलिस कॉन्स्टेबल के 52,699 पदों, जेल वार्डर के 2833 पदों, कंप्यूटर प्रोग्रामर के 55 पदों, कंप्यूटर ऑपरेटर के 872 पदों, लिपिक संवर्ग के 545 पदों, एसआई के 2469 पदों, रेडियो ऑपरेटर के 2430 पदों और लिपिक संवर्ग के 545 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

    UP Police Bharti 2024: कैसे कर सकेंगे आवेदन

    इस भर्ती में भाग लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने पर अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र भर सकेंगे। अन्य किसी भी माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किये जाएंगे। आवेदन पत्र भरने के साथ ही अन्य सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/ एसटी श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन पत्र भर सकेंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- LIVE UP Police Bharti 2024: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती अधिसूचना जल्द, बढ़ेगी महिलाओं की संख्या