Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Police Bharti 2025: यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज, ग्रेजुएट युवा तुरंत कर लें अप्लाई

    Updated: Thu, 11 Sep 2025 12:52 PM (IST)

    UPPRPB की ओर से एसआई भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 11 सितंबर तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार अभी तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सके हैं उनके पास ...और पढ़ें

    UP Police SI Bharti 2025 के लिए यहां से करें अप्लाई।
    UP Police SI Bharti 2025 के लिए यहां से करें अप्लाई।

    HighLights

    1. यूपी पुलिस एसआई भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज।
    2. ऑनलाइन माध्यम से आज ही भर लें फॉर्म।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर एवं प्लाटून कमाडंर के बंपर पदों पर भर्ती हो रही है। इस भर्ती के लिए UPPRPB की आवेदन की लास्ट डेट आज यानी 11 सितंबर 2025 तय की गई है। ऐसे में जो अभ्यर्थी अभी तक किसी कारणवश आवेदन नहीं कर सके हैं वे बिना देरी करते हुए तुरंत ही उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ऑफिशियल वेबसाइट pbpb.gov.in पर जाकर फॉर्म भर लें। आज रात्रि 11 बजकर 59 मिनट पर विंडो क्लोज कर दी जाएगी।

    ग्रेजुएट युवाओं के पास एसआई बनने का मौका

    यूपी पुलिस एसआई पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और 28 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

    ऊपरी आयु में सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट दी गई है। इसके अलावा ओबीसी, एससी, एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 3 वर्ष के साथ ही अतिरिक्त निर्धारित वर्षों की छूट प्रदान की गई है। उम्र की गणना 1 जुलाई 2025 को ध्यान में रखते हुए की जाएगी।

    स्वयं भर सकते हैं फॉर्म

    इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी स्वयं ही ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। इससे आप कैफे के अतिरिक्त चार्ज से भी बच सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन की स्टेप्स नीचे दी जा रही हैं जिनको फॉलो कर आसानी से फॉर्म भरा जा सकता है।

    खबरें और भी

    • यूपी पुलिस एसआई भर्ती एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले पोर्टल upprpb.in/#/auth/landing पर जाएं।
    • होम पेज पर One Time Registration (OTR) पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
    • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी लॉग इन में जाकर अन्य डिटेल भरें और फॉर्म को पूरा कर लें।
    • अंत में अभ्यर्थी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
    • भविष्य के सन्दर्भ के लिए एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

    UP Police SI Vacancy 2025 Application Form Link

    कैटेगरी वाइज एप्लीकेशन फीस

    इस भर्ती में भाग लेने के लिए अनरिजर्व, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने के साथ 500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। एससी, एसटी वर्ग के लिए फीस 400 रुपये निर्धारित है। फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- दसवीं पास के लिए IB में नौकरी पाने का मौका, सिक्योरिटी असिस्टेंट ट्रांसपोर्ट पदों पर 28 सितंबर तक कर सकते हैं अप्लाई