यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एज लिमिट बढ़वाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे अभ्यर्थी, पढ़ें यूपी कॉन्स्टेबल आयु सीमा पर ये बड़ी अपडेट
UP Police Constable Recruitment 2023 राज्य में आखिरी बार कांस्टेबल के पदों पर भर्ती वर्ष 2018 में निकली थी। इसके बाद से युवा वैकेंसी का इंतजार कर रहे ...और पढ़ें

एजुकेशन डेस्क। UP Police Constable Recruitment 2023: यूपी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन का इंतजार फिलहाल बना हुआ है। अभ्यर्थी बड़ी बेसब्री से इस वक्त आधिकारिक सूचना की राह देख रहे हैं। वहीं, कैंडिडेट्स यह भी जानना चाह रहे हैं कि कहीं उनके सपनों पर पानी तो नहीं फिर जाएगा। 52 हजार सिपाही के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी या नहीं। हालांकि, इस संबंध में जानकारी तो ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही मिल पाएगी। लेकिन उम्मीदवार आयु सीमा बढ़वाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में, यूपी पुलिस भर्ती के लिए आयु सीमा में छूट देने की मांग को लेकर विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। शाहजहांपुर सीट से बीजेपी विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने इस समस्या को सीएम योगी के सामने उठाया है। इसके अलावा, कैंडिडेट्स सोशल मीडिया पर भी अपनी आवाज उठा रहे हैं। दरअसल, राज्य में आखिरी बार कांस्टेबल के पदों पर भर्ती वर्ष 2018 में निकली थी। इसके बाद से युवा वैकेंसी का इंतजार कर रहे हैं, जो कि आई नहीं। इसका नतीजा यह हुआ कि भर्ती की राह देखते-देखते उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा बीत चुकी है। लाखों युवा ओवरएज हो गए हैं। इसलिए अब यह सभी मांग कर रहे हैं कि उन्हें मैक्सिमम एज लिमिट में छूट दी जाए।
UP Police Constable Recruitment 2023: uppbpb.gov.in पर जारी होगा नोटिफिकेशन
यूपी पुलिस 52000 कांस्टेबल भर्ती 2023 के नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा। आवेदन फॉर्म जारी होने के बाद अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन पत्र भर सकेंगे। इसके बाद उन्हें शुल्क का भुगतान करना होगा। हालांकि, आधिकारिक सूचना 15 जुलाई, 2023 तक जारी होनी थी, जो कि फिलहाल तक नहींं हो सकी है। लेकिन उम्मीदवरों को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर नजर बनाएं रखें।