Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Police Exam City 2026: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जल्द होगी जारी, लिंक uppbpb.gov.in पर होगा एक्टिवेट

    Updated: Wed, 27 May 2026 12:32 PM (IST)

    यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जल्द ही जारी की जा सकती है। परीक्षा का आयोजन 8, 9 एवं 10 जून को करवाया जाय ...और पढ़ें

    UP Police Constable Exam City Intimation Slip जल्द होगी जारी।

     UP Police Constable Exam City Intimation Slip जल्द होगी जारी।

    HighLights

    1. यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल सिटी स्लिप जल्द होने वाली है जारी।

    2. परीक्षा 8, 9 एवं 10 जून को होनी है आयोजित।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 परीक्षा का आयोजन 8, 9 एवं 10 जून 2026 को राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जायेगा। लाखों उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर एवं शहर की जानकारी के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी होने का बेसब्री से इंतजार है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) सिटी स्लिप परीक्षा तिथि से 8 से 10 दिन पूर्व जारी होने का अनुमान है। ऐसे में उम्मीद है कि 29 से 31 मई के बीच एग्जाम सिटी स्लिप जारी हो जाएगी।

    एडमिट कार्ड के रूप में नहीं किया जा सकेगा उपयोग

    आपको बता दें कि एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप केवल परीक्षा केंद्र एवं परीक्षा शहर की जानकारी हासिल करने के लिए जारी की जाएगी। इससे अभ्यर्थी एग्जाम के लिए अपनी पूर्व यात्रा की तैयारी कर सकेंगे। एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3 से 4 दिन पूर्व डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जायेंगे।

    सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने की स्टेप्स

    • यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जाम सिटी डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको सिटी स्लिप के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • इसके बाद उम्मीदवारों को लॉग इन क्रेडेंशियल (रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ) दर्ज करके सबमिट करना होगा।
    • जानकारी सबमिट होते ही स्क्रीन पर एग्जाम सिटी स्लिप ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

    एग्जाम पैटर्न

    यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जाम में उम्मीदवारों से 150 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जायेंगे वहीं प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 0.5 अंक की माइनस मार्किंग की जाएगी। पेपर हल करने के लिए 2 घंटे का समय प्रदान किया जायेगा।

    भर्ती विवरण

    उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती द्वारा कुल 32,679 सिपाही और समकक्ष पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। सिपाही व समकक्ष पदों पर कुल 32,679 रिक्त पदों में से पीएसी के 15,131 रिक्त पद हैं।

    यह भी पढ़ें- पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में क्लर्क के 1265 पदों पर आवेदन स्टार्ट, पात्रता एप्लीकेशन प्रॉसेस फीस सहित पूरी डिटेल करें चेक

    खबरें और भी