यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Police SI Bharti 2023: कर लें तैयारी, यूपी में कांस्टेबल के साथ एसआई के पदों पर भी होने वाली है भर्ती
UP Police SI Bharti 2023 सब इंस्पेक्टर या कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि कांस्टेबल हो या फिर एसआ ...और पढ़ें

एजुकेशन डेस्क। UP Police SI Bharti 2023: यूपी के युवाओं के लिए बड़ी खुशबरी है। राज्य में कांस्टेबल के अलावा एसआई के पदों पर भी भर्ती होनी है। राज्य में 52 हजार से ज्यादा कांस्टेबल के पदों पर होने वाली नियुक्ति के अलावा, UPPRPB जल्द सब इंस्पेक्ट के पदों पर नियुक्तियां करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी जा रही है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सब इंस्पेक्टर के 2,469 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। हालांकि, Constable के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख तो सामने आ गई है। यह सूचना 15 जुलाई, 2023 को जारी की जाएगी। वहीं, संभव है कि जल्द ही SI के पदों पर भर्ती से जुड़ी जानकारी भी जल्द सामने आएगी।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक
सब इंस्पेक्टर या कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि कांस्टेबल हो या फिर एसआई भर्ती दोनों के लिए सही और सटीक सूचना के लिए केवल और केवल उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( UPPRPB ) की ऑफिशियल वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर जाकर लॉगइन कर लें। इसके अलावा, उम्मीदवारोंं को सुझाव है कि वे इन भर्तियों के लिए खुद की तैयारी शुरू कर सकते हैं।
UP Police SI Bharti 2023: हाइब्रिड मोड में होगी परीक्षा
यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन हाइब्रिड मोड में कराया जाएगा। यह फैसला, परीक्षा में नकल को रोकने के लिए गया है। इस मोड के तहत क्वैश्चन पेपर ऑनलाइन मोड में उपलब्ध कराया जाता है। वहीं, पेपर कैंडिडेट्स को ऑफलाइन मोड में देने होते हैं। इस संबंध में पुख्ता जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबाइट पर नजर बनाकर रखनी चाहिए।