Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Police Bharti 2025: यूपी पुलिस एसआई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट, पात्रता, उम्र सहित पूरी डिटेल यहां से करें चेक

    Updated: Thu, 14 Aug 2025 10:56 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से UP Police SI Vacancy 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई ...और पढ़ें

    UP Police SI Recruitment 2025 के लिए यहां से करें अप्लाई।
    UP Police SI Recruitment 2025 के लिए यहां से करें अप्लाई।

    HighLights

    1. यूपी पुलिस एसआई भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट।
    2. ऊपरी आयु में सभी को 3 वर्ष की मिली छूट।
    3. 11 सितंबर है फॉर्म भरने की लास्ट डेट।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। पुलिस विभाग ने सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से यूपी पुलिस एसआई, प्लाटून कमांडर पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रॉसेस 12 अगस्त से स्टार्ट कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से uppbpb.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 11 सितंबर 2025 तय की गई है। भर्ती से जुड़ी योग्यता की पूरी डिटेल आप यहां से चेक कर सकते हैं।

    शैक्षिक योग्यता

    इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन डिग्री प्राप्त की हो।

    आयु में 3 वर्ष की सभी के लिए छूट

    एसआई पदों पर आवेदन के लिए 1 जुलाई 2025 को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है। भर्ती के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट दी गई है। इसके अलावा ओबीसी, एससी, एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 3 वर्ष के साथ ही अतिरिक्त निर्धारित वर्षों की छूट प्रदान की गई है।

    शारीरिक योग्यता

    सामान्य, ओबीसी एवं अनुसूचित जाति के पुरुष अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 168 सेमी होनी चाहिए और सीना बिना फुलाए 79 और फुलाकर 84 सेमी होना अनिवार्य है। अनुसूचित जनजाति के लिए लंबाई 160 सेमी निर्धारित है एवं सीने की माप बिना फुलाए 77 एवं फुलाकर 82 सेमी होना चाहिए।

    सामान्य, ओबीसी एवं एससी वर्ग की महिलाओं की न्यूनतम लंबाई 152 सेमी होनी चाहिए। एसटी वर्ग के लिए लंबाई 147 सेमी है। न्यूनतम वजन 40 किलो होना अनिवार्य है।

    कैसे करें अप्लाई

    इस भर्ती में आवेदन के लिए पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) कर लें। रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें। अंत में निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

    खबरें और भी

    फीस

    अनरिजर्व, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने के साथ 500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। एससी, एसटी वर्ग के लिए फीस 400 रुपये निर्धारित है। फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है।

    आपको बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से 4543 पदों पर नियुक्तियां होंगी।

    यह भी पढ़ें- RPSC SI Recruitment 2025: राजस्थान एसआई एवं प्लाटून कमांडर पदों पर आवेदन स्टार्ट, पात्रता, फीस व अन्य डिटेल करें चेक