विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP RO ARO Vacancy 2026: यूपी आरओ-एआरओ भर्ती के लिए कल से शुरू हो जाएंगे आवेदन, योग्यता उम्र फीस व अन्य अभी कर लें चेक

Published: Sun, 25 Oct 2026 12:12 PM (IST)

उत्तर प्रदेश आरओ-एआरओ भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। 501 रिक्त पदों के लिए आवेदन 26 अक्टूबर से लेकर 26 नवंबर तक लिए जायेंगे।

UP RO ARO New Vacancy 2026

UP RO ARO New Vacancy 2026

HighLights

  1. उत्तर प्रदेश आरओ - एआरओ भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी।

  2. 501 रिक्त पदों के लिए 26 अक्टूबर से 26 नवंबर तक लिए जायेंगे आवेदन।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती (UP RO ARO Bharti 2026) का इंतजार का रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) की ओर से इस भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन तिथियों को एलान कर दिया गया है। UP RO ARO Notification 2026 के अनुसार भर्ती के लिए आवेदन कल यानी 26 अक्टूबर से स्टार्ट हो जायेंगे जो 26 नवंबर 2026 तक जारी रहेंगे। पात्र उम्मीदवार इन्हीं डेट्स के अंतर्गत तय तिथियों में फॉर्म भर सकते हैं।

UP RO ARO Eligibility: आरओ-एआरओ पदों के लिए पात्रता

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएशन उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ अभ्यर्थी के पास पद के अनुसार मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशन में 'ओ' लेवल प्रमाणपत्र/ टाइपिंग का ज्ञान होना चाहिए। उम्मीदवार की उम्र 1 जुलाई 2026 को ध्यान में रखकर न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 40 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में छूट दी जाएगी।

फॉर्म भरने के लिए फीस

यूपी आरओ-एआरओ भर्ती के लिए आवेदन करने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को 125 रुपये शुल्क जमा करना होगा वहीं एससी, एसटी को 65 रुपये का भुगतान करना होगा। पीएच वर्ग के उम्मीदवारों को केवल 25 रुपये फीस जमा करनी होगी।

कैसे होगा इस भर्ती के लिए चयन

इस भर्ती में चयनित होने के लिए पहले उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा में भाग लेना होगा। प्रीलिम एग्जाम में सफलता प्राप्त करने पर मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। अंत में पद के अनुसार अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट/ कंप्यूटर दक्षता परीक्षण/ मेडिकल एग्जामिनेशन में शामिल होना होगा। सभी चरणों के बाद फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी। जो अभ्यर्थी अंतिम लिस्ट में जगह बनाएंगे उनको रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी। भर्ती के जरिये इस बार कुल 501 रिक्त पदों पर नियुक्तियां होंगी।

यह भी पढ़ें- Sainik School Bharti 2026: सैनिक स्कूल में टीचिंग व नॉन-टीचिंग पदों पर हो रही भर्ती, चयन सैलरी पात्रता सहित पूरी डिटेल करें चेक