UP SI Paper Leak: UPPRB ने यूपी पुलिस एसआई शिफ्ट 1 पेपर लीक की खबरों को बताया फर्जी, ट्वीट कर साझा की डिटेल
UPPRB की ओर से यूपी पुलिस एसआई शिफ्ट 1 पेपर की लीक की खबरों और प्रश्न पत्र को पूरी तरह से फर्जी बताया है। बोर्ड की ओर से X पर ट्वीट कर सूचना प्रदान की ...और पढ़ें

UP SI Paper Leak News
HighLights
यूपी पुलिस एसआई शिफ्ट 1 पेपर लीक की खबर निकली फर्जी।
पुलिस भर्ती बोर्ड ने X पर किया ट्वीट।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRB) की ओर से यूपी पुलिस एसआई भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 14 एवं 25 मार्च 2026 को राज्य भर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जायेगा। लेकिन, पहले ही दिन सोशल मीडिया पर शिफ्ट 1 पेपर लीक की खबर आग की तरह फैल गई है।
UPPRB ने खबर को बताया भ्रामक
पेपर लीक की घटना के बाद अब UPPRB की ओर से सोशल मीडिया X अकाउंट पर इस बारे में ट्वीट कर जानकारी साझा की गई है। बोर्ड की ओर से कहा गया है कि पेपर लीक की घटना पूरी तरह से फेक है। ऐसे में किसी भी अभ्यर्थी को ऐसी खबर पर विश्वाश नहीं करना है। बोर्ड की ओर से किये गए ट्वीट के मुताबिक "उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड यह पुष्टि करता है कि यह एक भ्रामक प्रश्नपत्र है जिसे विभिन्न प्लेटफार्मों से वायरल किया जा रहा है।
इस प्रकार कोई प्रश्न पत्र आयोजित उपनिरीक्षक परीक्षा से सम्बंधित नहीं है। इसे वायरल करने वाले विभिन्न प्लेटफॉर्म और व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। कृपया ऐसे भ्रामक सूचनाओं के झांसे में न आएं। -परीक्षा नियंत्रक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ।"

बोर्ड ने शिकायत भी करवाई दर्ज
पेपर लीक की फर्जी खबरें और प्रश्न पत्र प्रसारित होने को लेकर पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से लखनऊ के हुसैनगंज थाने शिकायत दर्ज कराई गई है।
दो दिनों में होना है एग्जाम
आपको बता दें कि यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा का आयोजन दो दिनों- 14 एवं 15 फरवरी को करवाया जाना है। परीक्षा का आयोजन प्रतिदिन दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक संपन्न करवाई जाएगी वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा अपरान्ह 3 से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।