UP Special TET 2026: यूपी स्पेशल टीईटी फॉर्म में 8 अक्टूबर तक कर सकते हैं करेक्शन, इन डेट्स में होगा एग्जाम
यूपी स्पेशल टीईटी एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। अब जिन उम्मीदवारों से फॉर्म भरने में गलती ...और पढ़ें

UP Special TET 2026 Application Form
HighLights
यूपी स्पेशल टीईटी परीक्षा के लिए आवेदन संपन्न।
8 अक्टूबर तक रहेगा एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन का मौका।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा स्पेशल शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी कि Special TET Exam के लिए आवेदन प्रक्रिया संपन्न हो गई है। ऐसे में टीईटी में फेल होने वाले कार्यरत शिक्षकों के साथ ही विशेष शिक्षक (CWSN) अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार जिनसे फॉर्म भरने में त्रुटि हो गई है वे अब सुधार कर सकते हैं।
इस डेट तक कर सकते हैं सुधार
जिन उम्मीदवारों से यूपी स्पेशल टीईटी फॉर्म भरने में किसी प्रकार की गलती हो गई है वे 8 अक्टूबर 2026 तक उसमें संशोधन कर सकते हैं। करेक्शन विंडो 8 अक्टूबर तक ओपन रहेगी।
स्पेशल टीईटी एग्जाम के लिए पात्रता
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सभी कार्यरत शिक्षकों को वर्ष 2028 तक टीईटी परीक्षा पास करना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में शिक्षकों को ज्यादा मौके देने के लिए स्पेशल टीईटी एग्जाम का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा में प्राथमिक स्तर कक्षा 1 से 5, उच्च प्राथमिक स्तर कक्षा 6 से 8 और Special Educator CWSN के 2500 कार्यरत शिक्षक स्पेशल टीईटी एग्जाम में भाग ले सकते हैं
फॉर्म में सुधार करने का तरीका
- यूपी स्पेशल टीईटी एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर Special TET आवेदन पर क्लिक करें।
- लॉग इन डिटेल दर्ज करें।
- अब जिसमें सुधार करना है उसको सही करें।
- फॉर्म को सबमिट करके प्रिंटआउट निकाल लें।
कितनी लगेगी फीस
जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन के साथ 1000 रुपये जमा करना होगा। एससी, एसटी के लिए एप्लीकेशन फीस 500 रुपये एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए फीस 300 रुपये निर्धारित की गई है। शुक्ल भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा जा सकता है।
इस तिथि में होगी परीक्षा
यूपी स्पेशल टीईटी परीक्षा का आयोजन 3 नवंबर 2026 को प्रस्तावित है। ध्यान रखें कि इस परीक्षा को एक बार पास करने के बाद स्कोरकार्ड लाइफ टाइम के लिए वैलिड रहेगा यानी कि दोबारा एग्जाम पास नहीं करना होगा।
