UP Special TET Online Form 2026: यूपी स्पेशल टीईटी के लिए कौन कर सकता है अप्लाई, पात्रता-फीस रजिस्ट्रेशन व अन्य डिटेल करें चेक
यूपी स्पेशल टीईटी के लिए आवेदन स्टार्ट हो गए हैं जो 4 सितंबर तक जारी रहेंगे। यूपी टीईटी में फेल ...और पढ़ें

UP Special TET 2026
HighLights
यूपी स्पेशल टीईटी एप्लीकेशन फॉर्म 4 सितंबर तक भरने का मौका।
परीक्षा 3 नवंबर को होगी आयोजित।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा स्पेशल शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी कि Special TET Exam के लिए OTR स्टार्ट हो चुके हैं। टीईटी में फेल होने वाले कार्यरत शिक्षकों के साथ ही विशेष शिक्षक (CWSN) अध्यापक पात्रता परीक्षा में भाग लेने के लिए ऑनलाइन माध्यम से 4 अक्टूबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं।
स्पेशल टीईटी के लिए पात्रता
नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सभी कार्यरत शिक्षकों को वर्ष 2028 तक टीईटी परीक्षा पास करना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में शिक्षकों को ज्यादा मौके देने के लिए स्पेशल टीईटी एग्जाम का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा में प्राथमिक स्तर कक्षा 1 से 5, उच्च प्राथमिक स्तर कक्षा 6 से 8 और Special Educator CWSN के 2500 कार्यरत शिक्षक स्पेशल टीईटी एग्जाम में भाग लेंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां
| कार्यक्रम | महत्वपूर्ण तिथियां |
| ऑनलाइन पंजीकरण/OTR/ आवेदन स्टार्ट होने की डेट | 6 सितंबर 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन/ फीस जमा करने की अंतिम तिथि | 4 सितंबर 2026 |
| एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करने की लास्ट डेट | 8 सितंबर 2026 |
| एग्जाम डेट | 3 नवंबर 2026 |
आवेदन के लिए OTR करना अनिवार्य
आयोग की ओर से आवेदन से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी कि OTR अनिवार्य कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन करने जा रहे हैं उनके लिए नीचे स्टेप्स एवं लिंक दिया जा रहा है। इससे आप आसानी से फॉर्म भर सकते हैं।
- यूपी स्पेशल टीईटी एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर Special TET आवेदन पर क्लिक करें।
- New Candidate के नीचे क्रिएट योर OTR ID पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
- इसके बाद Sign In पर क्लिक करने के बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें।
- कैटेगरी वाइज निर्धारित फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
- प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
कैटेगरी वाइज निर्धारित फीस
जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन के साथ 1000 रुपये जमा करना होगा। एससी, एसटी के लिए एप्लीकेशन फीस 500 रुपये एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए फीस 300 रुपये निर्धारित की गई है। शुक्ल भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा जा सकता है।
