UPCISB Admit Card 2026 OUT: यूपी कोऑपरेटिव बैंक में विभिन्न पदों की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
यूपीसीआईसीबी की ओर से यूपी कोऑपरेटिव बैंक के लिए विभिन्न पदों पर होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी ...और पढ़ें

UPCISB Admit Card 2026 OUT: यहां चेक करें पूरी डिटेल।
HighLights
UPCISB ने जारी किया एडमिट कार्ड।
ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा बोर्ड (UPCISB) ने कोऑपरेटिव बैंक में विभिन्न पदों पर आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं। वे UPCISB की ऑफिशियल वेबसाइट upcisb.upsdc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
कैसे और कहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
यूपी कोऑपरेटिव बैंक में विभिन्न पदों पर आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद UPCISB UP Co operative Bank Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के मांगे गए जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
कब होगी परीक्षा
परीक्षा का आयोजन 07 और 08 सितंबर, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा 90 मिनट के लिए होगी, जिसमें प्रत्येक गलत सवाल के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 116 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें मैनेजर के लिए कुल 07 पद, जूनियर मैनेजर के लिए कुल 45 पद, असिस्टेंट कैशियर के लिए कुल 57 पद, असिस्टेंट टाइपिस्ट के लिए कुल 02 पद और असिस्टेंट इंजीनियर के लिए कुल 05 पद आरक्षित किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: SSC JHT Admit Card 2026: एसएससी जेएचटी परीक्षा का एडमिट कार्ड किसी समय भी हो सकता है जारी, लॉगिन डिटेल रखें तैयार
