UPMSP UP Board Result 2026 Live: आने वाला है यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट, Roll Number लेकर रहें तैयार
यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट कभी भी आने की संभावना है। ऐसे में छात्र-छात्राएं अपना रोल नंबर लिखकर पास रख लें। रिजल्ट (UPMSP 10th 12th R ...और पढ़ें

UP Board 10th 12th Result 2026 date & time
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षाओं का आयोजन 18 फरवरी से लेकर 12 मार्च 2026 तक करवाया गया था जिसमें 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। अब इन सभी स्टूडेंट्स के साथ ही उनके माता-पिता को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है ताकी वे अगली कक्षाओं में बच्चों की एडमिशन प्रक्रिया को पूरा कर सकें। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नतीजों का इंतजार किसी भी समय खत्म हो सकता है। रिजल्ट डेट एवं टाइम को लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश (UPMSP) द्वारा नोटिस कभी भी जारी किया जा सकता है। डिजीलॉकर पर रिजल्ट को लेकर "कमिंग सून" लिखकर आ रहा है
स्टूडेंट्स को बता दें कि बोर्ड द्वारा हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट दोनों ही कक्षाओं का परिणाम एक साथ जारी होगा। रिजल्ट चेक करने के लिए केवल रोल नंबर की आवश्यकता होगी। परिणाम आधिकारिक साइट upmsp.edu.in, डिजीलॉकर results.digilocker.gov.in और SMS के जरिये चेक किया जा सकेगा।