विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPSC CSE Mains Result 2026: यूपीएससी आईएएस मेंस रिजल्ट परीक्षा का रिजल्ट जारी, एक क्लिक से करें तुरंत डाउनलोड

Published: Thu, 05 Nov 2026 05:35 PM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2026 08:55 AM (IST)

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

UPSC Mains Result 2026: यहां से करें रिजल्ट डाउनलोड।

UPSC Mains Result 2026: यहां से करें रिजल्ट डाउनलोड।

HighLights

  1. यूपीएससी ने सीएसई मुख्य परीक्षा का रिजल्ट किया जारी।

  2. ऑफिशियल वेबसाइट से डाउलोड करें पीडीएफ।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी होने का इंतजार अब खत्म हो गया है। दरअसल यूपीएससी की ओर से मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिये अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

कहां और कैसे कर सकते हैं रिजल्ट चेक

जिन उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा में भाग लिया है वे यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर परिणाम की जांच कर सकते हैं । मेरिट लिस्ट में सफल उम्मीदवारों के नाम एवं रोल नंबर दर्ज होगा। इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी इंटरव्यू/ पर्सनैलिटी टेस्ट चरण के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे।

मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के स्टेप्स

  • यूपीएससी सीएसई मेंस मेरिट लिस्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको What’s New सेक्शन में रिजल्ट से संबंधित पीडीएफ लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर करना होगा।
  • इसके बाद अभ्यर्थी इसमें अपना रोल नंबर/ नाम चेक कर सकेंगे।
  • जिन अभ्यर्थियों का नाम/ रोल नंबर लिस्ट में दर्ज होगा वे ही अंतिम चरण के लिए सफल माने जाएंगे।

कब हुई थी परीक्षा?

आपको बता दें कि यूपीएससी की ओर से सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 का आयोजन 21 से 30 अगस्त 2026 तक देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया गया था।

UPSC Mains Result 2026 Direct Link

भर्ती विवरण

जो अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में सफल होंगे वे इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे। इंटरव्यू संपन्न होने के बाद फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी। सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2026 के जरिये कुल 933 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

यह भी पढ़ें- दो साल 10 परीक्षाएं और असफलता, इसके बाद Gen Z- IPS बन इशिता बन गईं युवाओं के लिए प्रेरणा 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।