UPSC EPFO Interview Schedule 2026: यूपीएससी ईपीएफओ इंटरव्यू शेड्यूल जारी, DV के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
यूपीएससी ने UPSC EPFO Interview Schedule का एलान कर दिया है। इंटरव्यू 2 शिफ्ट में आयोजित कराया जाएगा।

UPSC EPFO Interview Schedule 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।
HighLights
कुल 230 उम्मीदवारों का होगा चयन।
16 नवंबर से शुरू होगा इंटरव्यू।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग UPSC की ओर से यूपीएससी ईपीएफओ इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे। वे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर UPSC EPFO Interview Schedule 2026 के आधार पर इंटरव्यू में शामिल होने के लिए योजना बना सकते हैं।
कब होगा यूपीएससी ईपीएफओ इंटरव्यू का आयोजन
यूपीएससी की ओर से ईपीएफओ का आयोजन 16 से 27 नवंबर, 2026 के बीच किया जाएगा। इंटरव्यू दो शिफ्ट में आयोजित कराया जाएगा। पहली शिफ्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सुबह 9 बजे और दूसरी शिफ्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को दोपहर 12 बजे रिपोर्ट करना होगा।
UPSC EPFO Interview Schedule 2026
इतने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 230 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें एनफोर्समेंट ऑफिसर/अकाउंट्स ऑफिसर के लिए कुल 156 पद और असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर के कुल 74 पद आरक्षित किए गए हैं।
- कक्षा दसवीं का प्रमाण-पत्र
- जाति प्रमाण-पत्र
- जाति प्रमाण-पत्र
- शैक्षणिक प्रमाण-पत्र
- दिव्यांगता प्रमाण-पत्र