UPSC Mains Result 2026 OUT: यूपीएससी मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी? 2526 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट; ये रहा Direct Link
यूपीएससी की ओर से UPSC Mains Result 2026 की घोषणा कर दी गई है। उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC Mains Result 2026 Date: मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी।
HighLights
यूपीएससी ने जारी किया रिजल्ट।
यहां से डाउनलोड करें पीडीएफ।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। संघ लोक सेवा की सिविल सर्विस मुख्य परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल यूपीएससी की ओर से UPSC Mains Result 2026 का एलान कर दिया गया है। बता दें, यूपीएससी मुख्य परीक्षा का आयोजन 21, 22, 23, 29 और 30 अगस्त, 2026 को किया गया था। जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे।
वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पीडीएफ फॉर्मेट में रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यूपीएससी की ओर से जारी रिजल्ट के मुताबिक मुख्य परीक्षा में कुल 2526 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट किए गए हैं।
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें रिजल्ट
यूपीएससी मुख्य परीक्षा का रिजल्ट यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। यहां उम्मीदवारों की मदद के लिए रिजल्ट चेक करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर र्जल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद UPSC Mains Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
परीक्षा में पास अभ्यर्थी इंटरव्यू में होंगे शामिल
जो उम्मीदवार यूपीएससी की मुख्य परीक्षा में सफल हुए हैं। उन्हें इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। बता दें, इंटरव्यू कुल 275 अंकों के लिए आयोजित कराया जाएगा।